फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crane hook falls on worker while unloading goods, death

Chandigarh News: सामान उतारते क्रेन की हुक मजदूर पर गिरी, मौत

Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Crane hook falls on worker while unloading goods, death
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के भूषण पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में बुधवार दोपहर क्रेन की हुक गिरने से हल्लोमाजरा के रहने वाले 40 साल के मजदूर बालमुकंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सेक्टर 32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे फैक्ट्री में स्टील का सामान शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की लोहे की हुक निकलकर बालमुकंद पर गिर गई। वह मौके पर ही गंभीर रूप से कुचला गया और तुरंत मौत हो गई। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा में रहने वाला बालमुकंद पैकिंग का काम करता था और अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उनके पीछे पत्नी और पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटे का जन्म कुछ समय पहले हुआ था। चार बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। दिवाली से पहले हुई परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के गांव से परिवार और रिश्तेदार चंडीगढ़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल नहीं पहुंचा कंपनी से कोई अधिकारी, परिवार ने मांगा मुआवजा
परिवार ने आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे तक कंपनी की ओर से कोई नहीं पहुंचा। मृतक आठ साल से कंपनी में काम कर रहा था। परिवार ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी कर बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और मुआवजे की मांग की।

सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही पड़ी भारी
इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री यूनियन के प्रधान मानव ने बताया कि हादसों के पीछे आमतौर पर सुरक्षा उपकरणों की लापरवाही होती है। हादसे का कारण कंपनी की चूक ही है। जहां फ्लोर पर इतने वर्कर काम करते हैं, वहां ऊपर से हुक कैसे गिर सकती हैं। इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों की सुरक्षा व अन्य सुविधाओं को लेकर नियमित चेकिंग भी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed