फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cracks in the walls increased after the rain, the lenter became crooked

Chandigarh News: बारिश के बाद बढ़ी दीवारों में दरार, लेंटर हो गया टेढ़ा

Thu, 13 Jul 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the walls increased after the rain, the lenter became crooked
पंचकूला। स्टिल्ट प्लस फोर के मकानों पर रोक को लेकर अभी तक पूरी तरह से सरकार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का रुख साफ नहीं हैं। इस कारण लोगों के घरों में बारिश के बाद समस्या बढ़ गई है। सेक्टर-8 निवासी कुलदीप दहिया के घर के बगल में बन रहे स्टिल्ट प्लस फोर के मकान के कारण दरारें पहले आई थीं। अब उनके घर का लेटर टेढ़ा हो गया है। पूरे घर की छत में बारिश के बाद सीलन आ गई है। इस कारण उन्हें सेक्टर -11 में किराए का मकान लेकर सामान शिफ्ट करना पड़ गया है। इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी इस तरह के हालात बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में स्टिल्ट प्लस फोर के मकान तेजी से बनाए जा रहे हैं। इस कारण लगातार लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं। बिल्डिंग बनाए जाने के कारण उनके घर, किचन की दीवारों में दरारें आ गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके माता- पिता दिल्ली से घर आए थे। घर के टेढ़े होने पर वह इस बिल्डिंग में बिना रुके वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि बगल में बन रहे स्टिल्ट प्लस फोर के मकान को बनाने पर रोक लगाने के लिए एचएसवीपी को शिकायत दी। इसकेे बाद भी इस पर रोक नहीं लगी। इस कारण घर बनाने में नुकसान पहुंचा है। अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने जताई नाराजगी
शहर के सभी सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस फोर के मकान बनने के कारण लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। वहीं, उन्हें घर गिरने का डर भी सता रहा है। लोगों का कहना है कि इस पर हरियाणा सरकार आंशिक रोक लगाकर लगातार परमिशन दिए घरों को बना रही है। इस कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टिल्ट प्लस फोर के मकान नहीं बनाए जाने चाहिए
जिस तरह से पंचकूला में स्टिल्ट प्लस फोर के मकान बन रहे हैं। इससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। इस पर सरकार को पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए जिससे कि लोगों के घरों को नुकसान न पहुंचे। इस पर सरकार और विभाग को सही तरीके से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीपी मलिक, पूर्व थलसेनाध्यक्ष
लोगों को हवा पानी भी नहीं मिल रहा
शहर में स्टिल्ट प्लस के निर्माण के कारण लोगों के घरों का हवा पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। इससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है। अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं खोजा गया है।
-एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed