{"_id":"645d00d2275acfc4ef02d09b","slug":"cracks-in-road-due-to-sewerage-gas-in-ludhiana-of-punjab-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अब लुधियाना के कोटमंगल सिंह इलाके में सीवरेज गैस से सड़क में आईं दरारें, दहशत में इलाके के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अब लुधियाना के कोटमंगल सिंह इलाके में सीवरेज गैस से सड़क में आईं दरारें, दहशत में इलाके के लोग
Thu, 11 May 2023 09:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 May 2023 09:49 PM IST
सार
कोट मंगल सिंह नगर की गली नंबर 23 में गुरुवार को सब लोग उस समय हैरान रह गए जब सीवरेज के आसपास साभी सड़कों पर मोटी-मोटी दरारें आ गईं। इस दौरान सीवरेज से भी तेज बदबू आ रही थी। इससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया और आसपास की दुकानें भी बंद कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
सड़क पर आई दरार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सीवरेज की गैस लीक होने से 11 मौतों का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि गुरुवार को शिमलापुरी के कोट मंगल सिंह इलाके में सीवरेज की गैस लीक हो गई और सड़क में दरारें आ गईं। दरारों से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना और नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके का जायजा लिया और अधिकारियों से बात करने के बाद उन्हें नए दिशा निर्देश जारी किए। जांच के दौरान पता चला कि रेडीमेड मिक्स कंक्रीट से बनी गली के बीच अक्सर दरारें आ जाती है। इसके बाद अधिकारियों ने भी मुलाजिमों को जल्द से जल्द इसका हल निकालने को कहा।
विज्ञापन
कोट मंगल सिंह नगर की गली नंबर 23 में गुरुवार को सब लोग उस समय हैरान रह गए जब सीवरेज के आसपास साभी सड़कों पर मोटी-मोटी दरारें आ गईं। इस दौरान सीवरेज से भी तेज बदबू आ रही थी। इससे इलाके के लोग दहशत में आ गए। कई लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया और आसपास की दुकानें भी बंद कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी और आप विधायक छीना को भी सारी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम जोन सी में तैनात ओएंडएम सेल के पुरुषोत्तम कांजला मुलाजिमों के साथ वहां पहुंचे। कांजला ने बताया कि आरएमसी की जब गलियां बनती हैं तो गर्मी बढ़ने पर सीवरेज की लाइन से निकली गैस के कारण अक्सर गली में दरारें आ जाती हैं।
यह गैस किसी को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं होती लेकिन इसका हल क्या हो सकता है... इस मामले में उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। कोट मंगल सिंह नगर इलाके की गलियां भी आरएमसी से बनी हुई हैं। यह गलियां सर्दी में बनीं होंगी और अब गर्मी बढ़ने के कारण नीचे से गैस जनरेट हुई और उसने गली में दरारें ला दी। इसे ठीक करने को कह दिया गया है।