फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cow taging, Haryana Government, Haryana Goseva Commission

हरियाणा गो सेवा आयोग ने लिया फैसला, तीन लाख गायों की होगी टैगिंग

Tue, 29 Mar 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Cow taging, Haryana Government, Haryana Goseva Commission
गाय - फोटो : file photo
हरियाणा गोसेवा आयोग ने गोसवंर्धन व गो संरक्षण अधिनियम के तहत गउशालाओं में गायों की अप्रैल माह तक टैगिंग करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस समय हरियाणा में पंजीकृत व अपंजीकृत 423 गउशाला हैं, जिनमें लगभग तीन लाख गोवंश हैं। टैगिंग से देसी, जर्सी नस्ल बछड़े ,बछड़ी व सांड़ और बैलों की अलग-अलग पहचान हो सकेगी।


यह जानकारी हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने मंगलवार को पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में बुलाई गई एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।

इस बात की भी जानकारी दी गई कि आयोग ने हर गांव में पंचायत और गांव के लोगों के साथ मिलकर सौ-सौ बेसहारा गोवंश के लिए गउ गृह बनाने की पहल की है।

इसके अलावा, अगले वर्ष में पांच गउशालाओं को आदर्श गउशाला बनाने के साथ-साथ गउशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रस्ताव है।

आयोग ने भूसे व चारे के लिए 253 गउशालाओं को लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की है।

बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि आयोग के गठन के चार महीने के बाद अब तक आयोग के सदस्यों की ओर से लगभग आठ जिलों व हरियाणा में लगभग 50 गउशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस बात पर विचार किया गया कि
विज्ञापन


गोसेवा के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed