{"_id":"56fa9c9b4f1c1bec33f002f5","slug":"cow-taging-haryana-government-haryana-goseva-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा गो सेवा आयोग ने लिया फैसला, तीन लाख गायों की होगी टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा गो सेवा आयोग ने लिया फैसला, तीन लाख गायों की होगी टैगिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गोसेवा आयोग ने गोसवंर्धन व गो संरक्षण अधिनियम के तहत गउशालाओं में गायों की अप्रैल माह तक टैगिंग करवाने का निर्णय लिया है।
इस समय हरियाणा में पंजीकृत व अपंजीकृत 423 गउशाला हैं, जिनमें लगभग तीन लाख गोवंश हैं। टैगिंग से देसी, जर्सी नस्ल बछड़े ,बछड़ी व सांड़ और बैलों की अलग-अलग पहचान हो सकेगी।
यह जानकारी हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने मंगलवार को पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में बुलाई गई एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।
इस बात की भी जानकारी दी गई कि आयोग ने हर गांव में पंचायत और गांव के लोगों के साथ मिलकर सौ-सौ बेसहारा गोवंश के लिए गउ गृह बनाने की पहल की है।
इसके अलावा, अगले वर्ष में पांच गउशालाओं को आदर्श गउशाला बनाने के साथ-साथ गउशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रस्ताव है।
आयोग ने भूसे व चारे के लिए 253 गउशालाओं को लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की है।
बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि आयोग के गठन के चार महीने के बाद अब तक आयोग के सदस्यों की ओर से लगभग आठ जिलों व हरियाणा में लगभग 50 गउशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस बात पर विचार किया गया कि
गोसेवा के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है।