{"_id":"5818d7224f1c1bab3143660d","slug":"cow-smuggler-kalanaur-outpost-firing-on-cow-protection-team-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की आड़ में गो तस्करी, गोरक्षा दल ने रोका तो की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज की आड़ में गो तस्करी, गोरक्षा दल ने रोका तो की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
प्याज की आड़ में गो तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर कलानौर चौकी के नजदीक गोवंशों को लेकर भाग रहे गोतस्करों ने पीछा कर रहे गोरक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली रेलवे लाइनों के अंडर पास पुल में फंसे ट्रैक्टर के चालक की बाजू में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोतस्करों ने वाहन में ऊपर प्याज रखे हुए थे, जबकि नीचे बैल लदे हुए हुए थे।
सहारनपुर के सुलतानपुर गांव निवासी अब्दुल रहीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात वह चिलकाना निवासी ऋषि पाल के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर जा रहा था। नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर चौकी के पास वे अंडर पास से गुजरने लगे तो ट्राली में रखी धान की बोरियां ऊपर फंस गई। इससे ट्रॉली पुल के नीचे फंस गई। इसी दौरान लापरा की ओर से पशु तस्कर अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंच गए। गोतस्करों ने उनका पीछा कर रहे गो रक्षा दल के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। एक गोली ऋषिपाल की बाजू पर लग गई। इसके बाद गो तस्कर गाड़ी को छोड़ कर भाग गए। गाड़ी में पांच बैल मिले। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी। इनके ऊपर प्याज से भरी हुई बोरियां रखी हुई थी।