{"_id":"620bee8ccf77144a0921f36e","slug":"covid-restrictions-extended-till-february-25-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में 25 फरवरी तक बढ़ा कोरोना प्रतिबंध, 24 घंटे में संक्रमण से सात जिलों में आठ मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में 25 फरवरी तक बढ़ा कोरोना प्रतिबंध, 24 घंटे में संक्रमण से सात जिलों में आठ मरीजों की मौत
Tue, 15 Feb 2022 11:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:52 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों को 25 फरवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि शैक्षाणिक संस्थानों को कक्षा शुरू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने राज्य में सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों (मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज भी), स्कूलों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों और प्रशिक्षण संस्थानों (सरकारी व निजी दोनों) को कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए सभी संस्थानों को सामाजिक दूरी, नियमित सैनिटेशन आदि का पालन करना होगा। कक्षाओं में आने वाले 15 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को कम से कम एक टीका लगा होना जरूरी है। इसके अलावा राज्य में ऑनलाइन कक्षाएं भी पहले की तरह जारी रखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
राज्य के गृह मामले व न्याय विभाग ने सभी डिवीजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों, सभी जोनल आईजी, पुलिस कमिश्नरों, डीआईजी और एसएसपीज को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य में लागू प्रतिबंधों को यथावत जारी रखा जाए। राज्य सरकार ने राज्य में कोविड से बचाव के लिए जारी प्रतिबंधों को 25 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इन प्रतिबंधों की अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
राज्य में पहले से जारी कोविड प्रतिबंध, जिनमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और खुले में क्षमता 50 फीसदी तक लोगों की मौजूदगी के नियम को पहले की तरह लागू रखा है। इसके साथ ही सभी बार, सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, माल्स, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम, खेल परिसर, म्यूजियम, चिड़ियाघर आदि को 75 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति रहेगी। वहीं एसी बसों को भी 50 फीसदी यात्रियों के साथ चलाने की अनुमति है।
विज्ञापन
सात जिलों में आठ की मौत, 292 नए मरीज मिले
पंजाब में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 7 जिलों में 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में लिए गए कुल नमूनों में 292 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 4.42 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है। अब तक राज्य में संक्रमण से 17623 की मौत हो चुकी है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल हुई आठ मौतों में लुधियाना में 2, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और तरनतारन में एक-एक मौत दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों में से 188 को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। 50 की गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीजों को क्रिटिकल केयर यूनिट थ्री में रखा गया है। मोहाली में हालात नहीं सुधर रहे हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा यहां की संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। 24 घंटे में 3.46 प्रतिशत संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई है।