{"_id":"6091b6178ebc3ebf8277cd1b","slug":"covid-bed-full-at-gmsh-16-instructions-for-patients-to-go-to-gmch-32-and-sector-48-chandigarh-news-pkl41239268","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बिगड़ रहे हालात: दो सरकार अस्पतालों में बचे मात्र आठ बेड, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बिगड़ रहे हालात: दो सरकार अस्पतालों में बचे मात्र आठ बेड, स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी
Wed, 05 May 2021 02:31 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:31 AM IST
सार
तेजी से बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित है, क्योंकि संक्रमण की रफ्तार को कमजोर करने के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में बेड लगभग भर गए हैं। मौजूदा समय में सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल के कोविड वार्ड में महज 3 बेड बचे हैं। वहीं पीजीआई और सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी स्थिति गंभीर है। तेजी से बढ़ते मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित है, क्योंकि संक्रमण की रफ्तार को कमजोर करने के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जीएमएसएच-16 में कोविड बेड की संख्या को 145 से बढ़ाकर 240 कर दिया गया है, लेकिन उसमें भी महज तीन बेड बचे हैं। बाकी सभी बेड पर कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
जीएमसीएच- 32 के 200 बेड में से 195 फुल हो चुके हैं जबकि पीजीआई में 37 बेड बचे हुए हैं। पीजीआई प्रशासन के अनुसार कोविड-19 अस्पताल के 390 में से 353 फुल हो चुके हैं। इनमें से आईसीयू के 72 में से 3 बेड खाली है। वहीं ऑक्सीजन सप्लाई वाले 318 में से 284 बेड फुल हैं। डॉ. कंग का कहना है कि अगर लोगों ने लापरवाही पर रोक नहीं लगाई तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में 7946 केस एक्टिव
मौजूदा समय में शहर में 7946 एक्टिव केस हैं, जिनमें से लगभग 750 मरीज पीजीआई, जीएमसीएच 32 व जीएमएसएच 16 में भर्ती है। अन्य मरीज सूद धर्मशाला, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज व सेक्टर- 48 के अस्पताल में भर्ती हैं।