फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 : Syringe arrived for vaccination in Haryana

कोरोना : हरियाणा में टीकाकरण के लिए पहुंचीं 14 लाख सिरिंज, कुरुक्षेत्र में किया जाएगा स्टोर 

Tue, 22 Dec 2020 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 : Syringe arrived for vaccination in Haryana
कोविड सिरिंज के डिब्बों को उतारते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को प्रदेश में टीकाकरण के लिए 14 लाख 6900 सिरिंज पहुंच गईं हैं। टीकाकरण के लिए अगले साल आने वाली वैक्सीन कुरुक्षेत्र में स्टोर की जाएंगी।

विज्ञापन


करनाल स्थित केंद्र सरकार के उत्तर भारत के मेडिकल स्टोर डिपो से हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को सिरिंज की आपूर्ति हुई हैं। सोमवार सुबह पंचकूला स्थित स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में दो ट्रकों में यह सिरिंज पहुंचाई गईं। एक ट्रक में 352 कार्टन में 702900 सिरिंज थीं। 0.5 एमएल की यह सिरिंज टीकाकरण में इस्तेमाल होंगी। 
विज्ञापन



टीकाकरण के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनएचएम व कुछ स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। पहले चरण में 65 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण का अनुमान है। इनमें 50 साल से अधिक आयु के 58 लाख लोग, चार लाख से ज्यादा अग्रणी भूमिका निभा रहे कर्मचारी और पौने दो लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र से सांसदों, मंत्रियों व विधायकों को भी पहले चरण में टीकाकरण की सिफारिश की हुई है। इन्हें टीकाकरण को लेकर केंद्र के निर्देश पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में स्टोर होनी थी वैक्सीन
टीकाकरण के लिए आने वाली वैक्सीन को चंडीगढ़ में स्टोर किया जाना था, लेकिन अब कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। चंडीगढ़ में तकनीकी दिक्कतों के कारण भंडारण का निर्णय टाला गया है। कुरुक्षेत्र में भंडारण के बाद वैक्सीन को चंडीगढ़, गुरुग्राम, हिसार व रोहतक स्थित कोल्ड चेन में भंडारण के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद जिलों में टीकाकरण के लिए आपूर्ति होगी। देश में लगाई जाने वाली वैक्सीन पूना स्थित सीरम इंस्टीट्यूट व भारत बायोटेक कंपनियां बना रही हैं।


2022 व 2024 तक वैध हैं सिरिंज
हरियाणा में टीकाकरण के लिए आईं सिरिंज 2022 और 2024 तक वैध हैं। 2018 में बनी सिरिंज नवंबर 2022 में एक्सपायर होनी हैं। वहीं 2019 में बनी वैक्सीन अप्रैल 2024 में एक्सपायर होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed