फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Mohali: Corona virus new cases in Mohali

मोहाली में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें से पांच लालड़ू के संक्रमित

Sun, 14 Jun 2020 01:09 PM IST
ajay kumar राजबीर, लालड़ू (पंजाब)
राजबीर, लालड़ू (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Mohali: Corona virus new cases in Mohali
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में रविवार को एक साथ सात कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें लालड़ू से पांच मरीज सामने आए हैं। वहीं नया गांव में भी एक नया पॉजिटिव मिला है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 168 हो गई है। जबकि 117 पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, बाकी 48 मरीज सक्रिय हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वही डेराबस्सी के गांव मुबारकपुर में लगातार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


लालड़ू में कोरोना के पांच नए केस सामने आए हैं। पीड़ितों में एक महिला भी शामिल है। सभी को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालड़ू के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल गुरु ने जानकारी दी कि दो केस एक ही गांव के हैं। जहां 52 वर्षीय व्यक्ति 9 जून को दिल्ली से एक फैक्ट्री में काम के लिए आया था। वहीं दूसरा पीड़ित 22 वर्षीय युवक भी नौ जून को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) एक फैक्ट्री में काम करने आया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


लालड़ू के वार्ड नंबर 15 में किराए के मकान में रह रहे 52 वर्षीय संक्रमित मिला। 48 वर्षीय व्यक्ति एक जून को दिल्ली से वापस लौटा था। वह दप्पर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह भी पॉजिटिव मिला है। वहीं मलकपुर की रहने वाली 26 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। बताते हैं कि महिला कुछ दिन पहले लालड़ू स्थित अस्पताल दवा लेने आई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में वह पॉजिटिव मिली। नयागांव में 23 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह पहले से संक्रमित के संपर्क में था।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने गांव मुबारकपुर का दौरा कर पूरी तरह से सील कर दिया है। लोगों को घरों में ही रहने की नसीहत दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली से एक युवक मुबाकरपुर आया था, जो कि कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब उसके परिवार के 5 सदस्य और 3 पड़ोसी भी उससे संक्रमित हुए हैं। यह सभी लोग काफी तंग गली में बने मकानों में रहते हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

अभी कोरोना को लोग हलके में न लें
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कोरोना का आतंक खत्म नहीं हुआ है। खतरा पहले की तरह ही बरकरार है। इसलिए कोरोना को अभी हलके में न लें। लॉकडाउन में ढील की वजह से लोग इसे हलके में ले रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि बीमारी खत्म हो गई है। कई जगह लोग बेखौफ घूम रहे हैं। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। घर से निकलते समय मास्क, रुमाल, कपड़ा, चुन्नी, परने आदि से मुंह को ढककर निकलें। एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं, कहीं भी आने-जाने के समय पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed