फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Haryana: Corona virus new cases in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana

हरियाणा में 355 नए पॉजिटिव मिले, छह की संक्रमण से मौत, पीड़ितों की कुल संख्या 5209 हुई

Wed, 10 Jun 2020 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jun 2020 12:16 AM IST
सार

  • 45 मरीजों के हालात गंभीर, 30 ऑक्सीजन सपोर्ट, 15 वेंटिलेटर पर
  • संक्रमण रिकवरी रेट घटकर 34.69 प्रतिशत पहुंचा, गुरुग्राम सबसे प्रभावित

विज्ञापन
Covid-19 in Haryana: Corona virus new cases in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम तक 355 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5209 पहुंच गया है जबकि 6 और मौतें होने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 45 हो गई है। संक्रमण से रिकवरी रेट घटकर 34.69 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण का रेट बढ़ कर 3.50 प्रतिशत हो गया है। 4970 सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 164, फरीदाबाद में 41, सोनीपत में 38, झज्जर में 1, अंबाला में 3, पलवल में 13, पानीपत में 1, पंचकूला में 7, जींद में 12, करनाल में 3, यमुनानगर में 5, फतेहाबाद में 1, भिवानी में 7, रोहतक में 28, महेंद्रगढ़ में 4, हिसार में 9, रेवाड़ी में 15, कुरुक्षेत्र में 3 नए मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में दो, सोनीपत में एक और रोहतक में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। 45 मरीजों की हालत गंभीर है। जिनमें से 30 ऑक्सीजन सपोर्ट और 15 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 2329 फरीदाबाद में 814, सोनीपत में 474, झज्जर में 112, नूंह में 102, अंबाला में 98, पलवल में 142, पानीपत में 86, पंचकूला में 41, जींद में 54, करनाल में 108, यमुनानगर में 25, सिरसा में 57, फतेहाबाद में 45, भिवानी में 81, रोहतक में 205, महेंद्रगढ़- नारनौल में 106, हिसार में 97, रेवाड़ी में 63, चरखी दादरी में 35, कैथल में 45 व कुरुक्षेत्र में 55 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 640, फरीदाबाद में 196, सोनीपत में 186, झज्जर में 97, नूंह में 73, अंबाला में 53, पलवल में 54, पानीपत में 57, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 9, सिरसा में 38, फतेहाबाद में 15, भिवानी में 30, रोहतक में 82, महेंद्रगढ़-नारनौल में 64, हिसार में 36, रेवाड़ी में 12, चरखीदादरी में 1, कैथल में 18, कुरुक्षेत्र में 31 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed