{"_id":"62d6b8aee87e2c2bc762ee24","slug":"court-sent-former-mla-simarjit-bains-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को अदालत ने जेल भेजा, वेरका मिल्क प्लांट मामले में मिला था रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस को अदालत ने जेल भेजा, वेरका मिल्क प्लांट मामले में मिला था रिमांड
Tue, 19 Jul 2022 07:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:36 PM IST
सार
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तीन अलग-अलग मामलों में लुधियाना की अदालतों में पेशी हुई थी। 11 जुलाई से अभी तक पुलिस ने करीब चार बार सिमरजीत बैंस का अदालत से रिमांड लिया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस का कहना है कि बैंस ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को वेरका मिल्क प्लांट के अंदर घुसने और एक अन्य मामले में अदालत में दोबारा एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने सिमरजीत सिंह बैंस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
इससे पहले दुष्कर्म मामले में भगोड़े पूर्व विधायक ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। सात दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने वेरका प्लांट मामले में उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तीन अलग-अलग मामलों में लुधियाना की अदालतों में पेशी हुई थी। 11 जुलाई से अभी तक पुलिस ने करीब चार बार सिमरजीत बैंस का अदालत से रिमांड लिया है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस का कहना है कि बैंस ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया है। बैंस ने भी पुलिस के सामने कोई राज नहीं खोला है।
विज्ञापन