फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court notice to Actress Mallika Sherawat including five

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत समेत पांच को नोटिस

Tue, 03 Jun 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
court notice to Actress Mallika Sherawat including five

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत द्वारा फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में तिरंगा छपी ड्रेस पहनकर राष्ट्रीय ध्वज और गाड़ी पर अशोक चक्र लगाने के मामले में सोमवार को सीजेएम अनुभव शर्मा की अदालत में सिविल याचिका दायर की गई।

विज्ञापन


याचिका में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया सेंसर बोर्ड, चंडीगढ़ प्रशासन और एसएसपी चंडीगढ़ को पार्टी बनाया गया है।

सेक्टर-22 निवासी सानिया मट्टू ने याचिका में फिल्म की रिलीज और पोस्टर पर रोक लगाने की मांग की है। अदालत ने 12 जून को नोटिस का जवाब मांगा है।

सेक्टर-22 निवासी समाजसेविका सोनिया मट्टू ने दायर याचिका में कहा कि  जोधपुर की भंवरी देवी हत्याकांड पर बनाई गई ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ फिल्म में मल्लिका शेरावत ने तिरंगे वाली ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन


इसके अलाव पोस्टर में मल्लिका जिस गाड़ी पर बैठीं हैं, उसके आगे अशोक चक्र लगा है। यह राष्ट्रीय धवन और अशोक चक्र का अपमान है।

उन्होंने याचिका में प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी से मांग की है कि इस फिल्म को चंडीगढ़ में रिलीज न होने दिया जाए।

इसके अलावा फिल्म का कहीं पर भी पोस्टर नहीं लगवाया जाए। अगर पोस्टर लगाया जाता है तो एसएसपी पर मामला दर्ज करवाया जाए।

गौरतलब है कि 30 मई को भी मोहाली के एक वकील ने जिला अदालत में फिल्म पर रोक लगाने और अपराधिक मामला दर्ज करने के लिए याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed