फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court

जिला अदालत के बाहर व्यक्ति पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 21 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
court
सेक्टर-43 जिला अदालत के बाहर दो युवकों ने एक व्यक्ति पर जमकर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। इससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। घायल की पहचान डेराबस्सी निवासी मुनीष माधव पाराशर के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मोहाली निवासी रविंदर सिंह और जगदीप कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बीते 18 नवंबर का है। पुलिस को सूचना मिली कि जिला अदालत के बाहर एक व्यक्ति पर दो युवक जमकर लात घूंसे बरसा रहे हैं। सूचना पर सेक्टर-43 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल मुनीष जिला अदालत में पेशी पर आया था। अदालत से बाहर निकलते ही दो युवकों उन्हें घेर लिया। पहले तो उनके बीच काफी बहस हुई। फिर मामला इस कदर बिगड़ा कि युवकों ने मुनीष पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला साढ़े पांच लाख रुपयों के लेनदेन के कारण हुआ है। पिछले कुछ समय पहले मुनीष ने उन लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed