{"_id":"6962bf46e3fb2db8bc0fe05c","slug":"couple-duped-of-rs-38-lakh-by-house-arrest-chandigarh-news-c-16-pkl1079-919817-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दंपती को हाउस अरेस्ट कर 38 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दंपती को हाउस अरेस्ट कर 38 लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक दंपती को हाउस अरेस्ट कर 38 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित को डराया।
आरोपी कभी खुद को मुंबई पुलिस, कभी सीबीआई अधिकारी और कभी बैंक अधिकारी बताकर मानसिक दबाव डालते रहे। पीड़ित कृष्ण चंद (रायपुर खुर्द) ने बताया कि 7 जनवरी की शाम 5.50 बजे अनजान नंबरों से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन, मुंबई का अधिकारी बताया और कहा कि उनका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इस्तेमाल हुआ है। डर और धमकी के चलते पीड़ित ने अपने केनरा बैंक खाते से आरटीजीएस और चेक के जरिए 38 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए पुलिस वर्दी पहनकर गिरफ्तारी वारंट और अन्य दस्तावेज दिखाए। पीड़ित की पत्नी पिंकी को भी वीडियो कॉल कर डराया गया। 7 से 8 जनवरी तक लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और वाट्सएप कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है।