फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple absconds leaving four-day-old baby girl in hospital toilet

Chandigarh News: चार दिन की बच्ची को अस्पताल के शौचालय में छोड़ दंपती फरार

Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Couple absconds leaving four-day-old baby girl in hospital toilet
चंडीगढ़। शहर में एक निष्ठुर मां-बाप का अमानवीय कृत्य सामने आया है। दंपती अपनी चार दिन की बच्ची को जीएमएसएच-16 के शौचालय में छोड़कर भाग निकले। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-25 निवासी गगन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीते शाम लगभग छह बजे यह बच्ची मिली थी। शिकायतकर्ता को बच्ची शौचालय में पड़ी नजर आई। बच्ची को तुरंत डॉक्टरों ने चिकित्सा प्रदान की और उसे आब्जर्वेशन में रखा गया। अस्पताल में सफाईकर्मी गगन (21) का कहना है कि उसकी ड्यूटी अस्पताल के निजी वार्ड में पांचवीं मंजिल पर दोपहर दो से शाम आठ बजे तक थी। शाम छह बजे जब उसने निजी वार्ड में सफाई के लिए पोंछा लगाने के बाद वार्ड के बाहर बने बाथरूम में सामने रखने के लिए कुंडी खोली तो वहां अंदर फर्श पर कूड़ेदान के पास कंबल पर एक बच्ची पड़ी थी। उसने सलेटी रंग के पकड़े और टोपी पहनी हुई थी। इसकी जानकारी तुरंत नर्सिंग स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारी को दी गई। उसे नर्सिंग वार्ड-2 में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची के परिजनों का पता लगा रही है। देखा जा रहा है कि अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में कुल कितनी बच्चियां पैदा हुईं। उनका रजिस्टर से रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed