{"_id":"c003f99bf80b00d0a463713989d9e0f1","slug":"country-made-attracts-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नहीं, देसी ने जीत लिया दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नहीं, देसी ने जीत लिया दिल
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के चंडीगढ़ फेयर में विदेशी से ज्यादा देसी का जलवा है। पाकिस्तानी, अफगानिस्तान और थाईलैंड के स्टाल से ज्यादा भीड़ आंध्र प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के स्टाल कुछ ज्यादा रास आ रहे हैं। सर्दी की आहट ने जम्मू-कश्मीर के स्टाल्स पर भीड़ जुटाई तो साड़ियां पसंद करने वाली महिलाओं की पश्चिम बंगाल और राजस्थान के स्टालोें पर भीड़ उमड़ी।
सीआईआई के हाल नंबर पांच में राज्यों के पवेलियन है। आंध्र प्रदेश के स्टाल पर तंजीर, पेंटिंग, हैदराबादी पर्ल, विश्व प्रसिद्ध कोचेट, लेस वर्क, कलमकारी, हैंड इंब्राइड कॉटन व सिल्क की साड़ियां, गोट लेदर लैंप, बंजारा क्राफ्ट, स्टोन और पर्ल के साथ चूड़ियां भी मौजूद हैं। तंजीर पेंटिंग को गोल्ड पेस्ट से बनाया गया है जो नया लुक देती है। यहां सागवान की लकड़ी से तैयार किए आइटम भी हैं। इनकी कीमत तीन हजार रुपये से दो लाख रुपये के बीच है। हैदराबादी पर्ल ज्वेलरी भी लोगों को पसंद आ रही है। इसकी कीमत चार सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। आंध्र प्रदेश हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के मैनेजर कैनेेया इनाला ने बताया कि आंध्र प्रदेश के आर्टिस्टों को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।
राजस्थान की थाली और बाली ने मोहा मन
राजस्थान के कलाकार मेले में आरती की थाली, कानों की बाली, कोकोनट बाउल, कटलेरी प्लेट, पेन स्टैंड, मार्बल स्टेचू, नमक और पिपर डिस्पेंसर भी लाए हैं। थालियों मेें कई मीनाकारी आइटम भी हैं। राजस्थान के ये आइटम श्री नाथोद्वारा ग्रामीण दस्तकार सोसायटी के कलाकारों ने तैयार की है। कोटा साड़ी और ड्रेस मैटेरियल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। वेस्ट बंगाल के क्रिपरमपुर गांव से आए दीपक मोंडल ने कहा कि सोला, पाम, केन फ्लावर स्टिक और जूट के आइटम को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।
विज्ञापन
मेले में कई चीज हुईं लांच
सीआईआई चंडीगढ़ फेयर में आईएफबी इनबिल्ट एक्वा फिल्टर लाया है। इसके जरिए पानी को सॉफ्ट किया जा सकता है। इस मशीन में डिजिटल पैनल है। इसकी कीमत 31500 है जिस पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईएफबी ने इसी मेले में नए रेफ्रीजरेटर लांच किए है जो डिजिटल टेंपरेचर युक्त हैं। गोदरेज ने सीआईआई मेले में कबाब और पिज्जा मेकर माइक्रो वेव लांच किया है।
कोट
हमारी कोशिश थी कि मेले में अपने देश के ग्रामीण कला को सामने लाएं। मेले मेें राजस्थान और आंध्र के क्राफ्ट और उनकी साड़ियों की रेंज सबको पसंद आ रही हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के आइटम भी सबको पसंद आ रहे हैं।
-पिकेंदर पाल सिंह, रीजनल डायरेक्टर
सीआईआई नॉर्दर्न रीजन चंडीगढ़