{"_id":"68f3f25b1601c03463024260","slug":"counting-signatures-will-reveal-the-extent-of-congress-leaders-hold-on-the-ground-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-848712-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब हस्ताक्षर की गिनती से पता चलेगा कांग्रेस नेताओं की जमीन पर कितनी पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब हस्ताक्षर की गिनती से पता चलेगा कांग्रेस नेताओं की जमीन पर कितनी पकड़
विज्ञापन
-प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने नेताओं के लिए हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय कर समय 15 दिन बढ़ाया
-हर नेता को बताना होगा, किसने कितने हस्ताक्षर करवाए
-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशाें पर चल रहा अभियानक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस नेताओं की जमीनी स्तर पर कितनी मजबूत पकड़ है और उनको कितना जनसमर्थन हैए अब यह हस्ताक्षर अभियान तय करेगा। हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा है कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किस नेता ने कितने हस्ताक्षर करवाए हैं, यह सभी को लिखित में बताना होगा। इसके साथ ही उन्होंने हस्ताक्षर की संख्या निर्धारित करने के साथ-साथ अभियान की अवधि भी 15 दिन और बढ़ा दी है। राव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार चल रहे वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक की गई है।
सांसद और लोकसभा उम्मीदवारों को 15 हजार, जिला कांग्रेस प्रधान (ग्रामीण) को 10 हजार, जिला प्रधान (शहरी) को 5 हजार, पार्टी विधायक और विधानसभा उम्मीदवारों को 7 हजार, जबकि पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को 5 हजार हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों को 2 हजार, अग्रणी संगठनों-विभागों के राज्य स्तरीय प्रमुखों को 10 हजार व पूर्व मेयर, चेयरमैन और निगम चुनावों के प्रत्याशियों को 2 हजार हस्ताक्षर एकत्रित करने होंगे।
राव नरेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर हस्ताक्षर फार्म मूल रूप में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय या संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के माध्यम से जमा करवाएं।