फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   count of PM modi in top ten list of Criminal in google search

टॉप 10 क्रिमिनल्स में मोदी, गूगल की माफी कबूल नहीं

Sat, 06 Jun 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Sat, 06 Jun 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
count of PM modi in top ten list of Criminal in google search

गूगल सर्च इंजन पर टॉप 10 क्रिमिनल में प्रधानमंत्री मोदी को दिखाने की भले ही गूगल ने माफी मांग ली है, लेकिन अभी तक फोटो हटाई नहीं है।

विज्ञापन


गूगल सर्च इंजन पर टॉप 10 क्रिमिनल की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाए जाने के विरोध में पुलिस में शिकायत की गई है। एडवोकेट संजीव चौधरी ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। उन्होंने गूगल के सीईओ और एमडी साउथ एंड ईस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चौधरी ने कहा है कि गूगल पर टॉप 10 क्रिमिनल लिस्ट में मोदी की फोटो डाले जाने से लोगों में रोष है। सूची में मोदी को दूसरे स्थान पर दिखाया गया है। उनका कहना है कि कंपनी ने फोटो डालने पर माफी तो मांगी लेकिन फोटो को लिस्ट से नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्फॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 66 सी और 66 एफ के तहत देश की अखंडता, एकता, प्रभुता के साथ खिलवाड़ करने के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।

उधर, पुलिस थाना पड़ाव सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि संजीव चौधरी की शिकायत को लीगल एडवाइजर पंचकूला को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed