फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counseling on vacant seats of BA, BSC in colleges from today

Chandigarh News: कॉलेजों में बीए, बीएससी की खाली सीटों पर काउंसलिंग आज से

Mon, 17 Jul 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Counseling on vacant seats of BA, BSC in colleges from today
चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों में गैर केंद्रीकृत बीएससी और बीए के जिन कोर्सेज में सीटें खाली रह गई हैं उनकी मेरिट के आधार पर सोमवार से लेकर 19 जुलाई तक कॉलेजों में काउंसलिंग चलेगी। वहीं केंद्रीकृत कोर्सेज के लिए सोमवार को दूसरी काउंसलिंग आयोजित होगी। इसमें यूटी पूल और आउटसाइड यूटी पूल के विद्यार्थियों को हिस्सा लेना होगा। वहीं दोनों पूलों की आरक्षित श्रेणी के लिए मंगलवार को काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में दाखिला मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर फीस जमा करवानी होगी, अन्यथा दाखिला रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन


पीयू में आज यूआईएलएस और यूआईएचटीम की काउंसलिंग
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की ओर से बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट की काउंसलिंग सोमवार से 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पहली काउंसलिंग में समान्य श्रेणी की रैंक 1 से 50 की सुबह 9.30 बजे, रैंक 50 से सौ तक की दोपहर 12 बजे और रैंक 101 व इससे ज्यादा की दोपहर 2 बजे काउंसलिंग शुरू की जाएगी। वहीं यूआईएलएस विभाग में सोमवार को बीए-बीकॉम एलएलबी की सामान्य श्रेणी की रैंक 1-400 तक की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक रैंक 1 से 200, सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर सवा एक बजे तक रैंक 201 से 400 तक की काउंसलिंग की जाएगी। दोपहर ढाई बजे से सवा तीन बजे तक अगर बीए-एलएलबी (ऑनर्स) और बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) में सीटें खाली रहते हैं, उन पर काउंसलिंग आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed