{"_id":"67b0f330fc9d0909d10567de","slug":"councilor-said-water-meters-should-be-given-to-the-houses-built-outside-lal-dora-chandigarh-news-c-16-pkl1043-634711-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्षद बोलीं- लाल डोरे के बाहर बने मकानों को पानी के मीटर दिए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्षद बोलीं- लाल डोरे के बाहर बने मकानों को पानी के मीटर दिए जाएं
विज्ञापन
मनीमाजरा। वार्ड नंबर-4 की पार्षद सुमन शर्मा ने नगर निगम की वित्तीय एवं अनुबंध कमेटी में सुझाव दिया है कि लाल डोरे के बाहर बने सभी मकानों को पानी के मीटर कनेक्शन मुहैया करवा देने चाहिए। पार्षद सुमन ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम की वित्तीय स्थिति की बिगड़ती हालत को लेकर वित्तीय एवं अनुबंध कमेटी में सुझाव दिया है कि यदि चंडीगढ़ के लाल डोरे के बाहर बने मकानों में अस्थायी मीटर मुहैया करवाए जाएं तो इससे निगम की आमदनी काफी बढ़ेगी। इसके अलावा जनता पर टैक्स और सेस का बोझ भी नहीं डालना पड़ेगा। यदि इस एरिया के लोगों को मीटर दिए जाएं तो यहां होने वाली पानी की बर्बादी भी रुकेगी और निगम को आमदनी भी होगी।
हलफनामा लेकर लगाए जा सकते हैं मीटर :
पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में बिजली विभाग की ओर से लाल डोरे के बाहर बने मकानों में मीटर के लगाने के लिए हलफनामा लिया जाता है। इसमें लिखा है कि बिजली बिल दिखाकर मालिकाना हक नहीं जताएंगे, इसी प्रकार नगर निगम भी पानी के मीटर के लिए हलफनामा लेकर यह कार्य कर सकता है। इस मुद्दे का एजेंडा हाउस में भी जल्द लाया जाएगा। जिससे लिए नगर निगम की मेयर और कमिश्नर ने इस एजेंडा लाने की तैयारी कर ली है।