फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Councilor Gurpreet Singh Gabi saved the life of a rare species of eagle.

Chandigarh News: पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बचाई दुर्लभ प्रजाति के बाज की जान

Mon, 17 Jun 2024 05:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Councilor Gurpreet Singh Gabi saved the life of a rare species of eagle.
चंडीगढ़। दुर्लभ प्रजाति के पक्षी बाज के बच्चे को रेस्क्यू कर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने उसकी जान बचाई है। सेक्टर-46 की ग्रीन बेल्ट में गर्मी और प्यास से बेहाल होकर बाज प्रजाति के दुर्लभ और विलुप्त हो रहे दो बच्चे नीचे गिर गए। इनकी मदद करने के बजाय कुछ लोग इन बच्चों को बांध कर खेल रहे थे। तभी नगर निगम के एक कर्मचारी परमिंदर सिंह की इन पर नजर पड़ी और उन्होंने पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद गाबी मौके पर पहुंचे। बाज के इन दोनों बच्चों में से एक की मौत हो चुकी थी और दूसरे को रेस्क्यू करके उसकी जान बचा ली गई है। जिसको एक रस्सी से बांधा हुआ था।
विज्ञापन

बाज के बच्चे को बचाकर सेक्टर-46 के सामुदायिक केंद्र में लाया गया। उसके ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया और पानी पिलाया। ऐसा करने से इस परिंदे में दोबारा से जान आई। इसके बाद बर्ड मैन के नाम से मशहूर नगर निगम से डॉ. प्रिंस नेहरा को मौके पर बुलाया गया और बाज के बच्चे को उसके हवाले कर दिया। वह अपनी एंबुलेंस में इस पक्षी को वाइल्ड लाइफ की टीम के सुपुर्द करके आए। वहां पर यह बाज का बच्चा अब सुरक्षित है।
विज्ञापन

पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने सभी से निवेदन किया है कि इस चिलचिलाती धूप में लोग अपने घरों ओर गार्डन में पानी से भरे कसोरे रखकर पक्षियों की मदद करें। अपने मनोरंजन के लिए पक्षियों को यातना न दें। इनको भी हम इंसानों की तरह जीने का हक है। उन्होंने कहा कि गर्मी के कहर से इंसान और पशु-पक्षी सभी परेशान हैं। सभी इंसानों को पशु-पक्षियों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed