फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation will distribute 60 thousand tea, 1.30 lakh sweets in Teej festival

तीज महोत्सव में 60 हजार की चाय, 1.30 लाख की मिठाई बांटेगा निगम

Fri, 13 Aug 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corporation will distribute 60 thousand tea, 1.30 lakh sweets in Teej festival
चंडीगढ़। आर्थिक संकट के बावजूद नगर निगम सांस्कृतिक गतिविधियों पर होने वाले खर्चों में कटौती करने को तैयार नहीं। ताजा मामला तीज महोत्सव का है। इस कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 200 लोगों को बुलाने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम के लिए कुल 3.09 लाख का बजट रखा गया है। इसमें से 60 हजार रुपये चाय-नाश्ते और 1.30 लाख रुपये फुलकारी व घेवर के लिए रखे गए हैं। शुक्रवार को बैठक कर तीज महोत्सव की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम हर साल तीज महोत्सव मनाता है। इस साल कोरोना महामारी के कारण सेक्टर 16 स्थित रोज क्लब में सीमित लोगों के बीच आयोजन कराने का फैसला लिया गया है, लेकिन सीमित लोगों में भी अच्छाखासा फंड लग रहा है। विकास कार्यों के लिए निगम के पास फंड की कमी है, लेकिन आयोजन के लिए 3.09 लाख रुपये से बजट पास कर दिया गया है। 200 लोगों के बैठने केलिए ही निगम ने 36 हजार रुपये का बजट बनाया है। सजावट व 15 झूलों के लिए ही निगम ने 13 हजार रुपये का बजट तैयार किया है। ढोल और कार्यक्रम में स्टैंडी पर 25 हजार रुपये खर्च होंगे। साउंड, जनरेटर और पंखे के लिए 25 हजार का बजट तैयार किया गया है। इसके अलावा अन्य खर्चों पर 20 हजार रुपये लगेंगे। शुक्रवार को सांस्कृतिक कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की तारीख तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed