फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corporation wants to increase their income, to be ready for new tax

निगम बढ़ाना चाहता है अपनी आय, नए टैक्स के लिए तैयार रहें लोग

Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
corporation wants to increase their income, to be ready for new tax
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : File Photo
इस साल पार्किंग के रेट ही नहीं, बल्कि शहरवासियों पर अन्य बोझ भी पड़ने की पूरी संभावना है। मंगलवार को होने वाली सदन की बैठक में पेड पार्किंग के रेट बढ़ने का ही नहीं, बल्कि यह प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है कि नगर निगम किस तरह से अपने आय के साधन बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


सोमवार रात पार्षदों को यह प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिसमें पड़ोसी राज्यों के नगर निगम के आय के स्रोत बताए गए हैं जो कि चंडीगढ़ नगर निगम में नहीं हैं और नगर निगम यह टैक्स लगा सकता है। शिमला नगर निगम के एंट्री और ग्रीन टैक्स का भी जिक्र किया गया है। इस प्रस्ताव में यह भी बताया गया है कि प्रशासन नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन का रोड टैक्स खुद रखता है, जबकि नगर निगम को प्रशासन से इस पर भी शेयर मांगना चाहिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय भाजपा पूर्ण रूप से सता में है और नए टैक्स लगाने का विरोध भी उन्हें ज्यादा सदन में कांग्रेस का नहीं सहना पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस के मात्र 4 ही पार्षद इस समय है और जो प्रशासन की ओर से 9 मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं वह भी भाजपा को ही समर्थन कर रहे हैं। अधिकारियों ने मेयर सहित पार्षदों पर पानी का रेट बढ़ाने का भी दबाव बनाया हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि हर साल पानी की सप्लाई से 60 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है ऐसे में आने वाले दिनों में पानी का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed