फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corporation not pay tipping fee to JP plant

जेपी प्लांट को टिपिंग फीस नहीं देगा निगम

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corporation not pay tipping fee to JP plant
चंडीगढ़। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को नगर निगम और जेपी प्लांट विवाद में फैसला सुनाते हुए कहा कि अब नगर निगम कंपनी को टिपिंग फीस नहीं देगा। इसके साथ कहा कि जेपी प्लांट के अधिकारी एक माह में तय करें कि वह प्लांट को संचालित कर सकते हैं अथवा नहीं। यदि कंपनी प्लांट में कचरा प्रोसेस करने में सक्षम नहीं है तो प्लांट को निगम को सौंपने के बारे में भी फैसला जल्द करे।
विज्ञापन

डड्डूमाजरा स्थित जेपी प्लांट में कचरे को निस्तारण के लिए नगर निगम और प्लांट के अधिकारियों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कचरा प्रोसेस करने के लिए टिपिंग फीस दी जाए, वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी से ऐसा कुछ भी तय नहीं हुआ है। मामला दिल्ली एनजीटी में पहुंचा। कई बार सुनवाई केबाद बुधवार को एनजीटी ने फैसला सुनाया कि नगर निगम कंपनी को कोई टिपिंग फीस नहीं देगा। वहीं, कंपनी के अधिकारी प्लांट को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यदि वह प्लांट का संचालन कर सकते हैं तो कचरा प्रोसेस करें, नहीं तो निगम के साथ सामंजस्य बनाकर आगे की योजना तैयार करें। ज्ञात हो कि सात फरवरी को भी निगम के अधिकारियों के साथ कंपनी ने बैठक की थी। उस समय कंपनी के अधिकारियों ने साफ मना कर दिया था कि प्लांट को निगम को नहीं दिया जाएगा। हमें टिपिंग फीस दी जाए, हम ही प्लांट का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

प्लांट से अतिरिक्त कचरा उठाने के लिए निगम को निर्देश
कुछ माह पहले नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने प्लांट से शहर का पूरा कचरा प्रोसेस करने को कहा था। उन्होंने कचरे के सभी ट्रक डंपिंग ग्राउंड पर भेजने की बजाय प्लांट में ही भेजना शुरू कर दिया। प्लांट में इतना कचरा प्रोसेस नहीं हो सका और अंबार लग गया। इस कारण ट्रकों की कतार भी प्लांट के बाहर लगने लगी। नवंबर महीने में सुनवाई के दौरान एनजीटी ने निगम को ही कचरा उठाने के लिए कह दिया। अब स्मार्ट सिटी के तहत हो रही लीगेसी माइनिंग के बजट में बढ़ोतरी करते हुए लगभग 25 से 30 टन कचरा प्रोसेस निगम को ही कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed