फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation councilor and abuse by her husband

निगम पार्षद और उसके पति से बदसलूकी

Fri, 12 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 12 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के वार्ड-23 पार्षद और उसके पति के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। विवाद सरकारी ट्यूबवेल को चलाने पर हुआ था।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में पार्षदों के साथ मारपीट और बदसलूकी की यह दूसरी वारदात है। पार्षदों ने भी इन हमलों की निंदा की है। पार्षद और उसके पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

नगर निगम के वार्ड-23 की पार्षद शीला देवी और उसके पति राजबीर के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने बदसलूकी की। मामले के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग का पंप ऑपरेटर किसी काम से बाहर चला गया और ट्यूबवेल की चाबी पार्षद पति राजबीर को दे दी।
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस बात पर राजबीर के साथ कहासुनी कर दी और जातिसूचक शब्द कहे। महिला पार्षद शीला बीच में आई तो उसको भी भला बुरा कह दिया। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसको जातिसूचक शब्द कहे और धक्के मारकर गिरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को भी दी है। वहीं, इससे पहले वार्ड-छह की पार्षद संजीता के पति संजीव उर्फ काला के साथ बबैल रोड पर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। वह भी वहां कुछ लोगों के विवाद में बीच-बचाव करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed