{"_id":"60e492938ebc3e9e943e37d3","slug":"corporation-again-opened-the-box-of-jobs-279-posts-will-be-recruited-chandigarh-news-pkl419190354","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने फिर खोला नौकरियों का पिटारा, २७९ पद पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने फिर खोला नौकरियों का पिटारा, २७९ पद पर होगी भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने युवाओं केलिए फिर से नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। निगम ने फायर ब्रिगेड विभाग में 279 स्थायी पदों के लिए भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। इसमें 220 फायरकर्मी, तीन स्टेशन फायर ऑफिसर और 56 चालक के पद हैं। युवा 12 से 30 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम ने इससे पहले 172 स्थायी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इनमें 81 फायरकर्मी और एक फायर अधिकारी का पद शामिल था। इसके लिए आठ अप्रैैल से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए पंजाब विश्वविद्यालय को परीक्षा लेनी थी, लेकिन नए पद निकलने से यह परीक्षा आगे टल जाएगी। अब इन नए पदों पर आवेदन आने के बाद उनकी जांच होगी। तब एक साथ परीक्षा होगी। अकेले फायर विभाग में 361 कर्मचारियों की भर्ती होगी। युवाओं को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक उन्हें रोजगार मिल जाएगा। निगम की ओर से पहले मांगे गए आवेदन में 48 हजार 631 युवाओं ने आवेदन किया है।
तीन अगस्त तक फीस भर सकेंगे
भर्ती प्रक्रिया के लिए युवाओं को पहले की तरह नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तारीख 30 जुलाई तय की गई है, जबकि फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख 3 अगस्त है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी निगम आयुक्त केके यादव को दी गई हैं।
विज्ञापन
इस तरह हैं पद
स्टेशन फायर ऑफिसर के लिए तीन पद हैं। इनमें से 2 जनरल और एक ओबीसी के लिए आरक्षित है। फायरमैन के लिए 220 पद हैं। इसमें 70 जनरल, 40 एससी, 59 ओबीसी हैं। इसके साथ ही इस पद पर पुराने कर्मचारियों के लिए 16 जनरल, 5 एससी और 8 ओबीसी की सीट आरक्षित है। इसके अलावा 22 ईडब्ल्यूएस जनरल सीट हैं। चालक के लिए कुल 56 पद हैं, जिनमें 16 जनरल, 10 एससी, 16 ओबीसी हैं। वहीं पुराने कर्मचारियों के लिए जनरल 3, एससी 2, ओबीसी 3 और ईडब्ल्यूएस जनरल के लिए 6 पद हैं।