फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Relaxation in Lockdown 4 in Chandigarh

लॉकडाउन 4.0: चंडीगढ़ में रात का कर्फ्यू भी हट सकता है, जानिए क्या बंद रहेगा और किसे मिलेगी राहत

Sat, 16 May 2020 09:32 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 16 May 2020 09:32 AM IST
सार

  • ई-कॉमर्स कंपनियों को डिलीवरी करने की मिल सकती है मंजूरी,
  • कम लोगों के साथ खुल सकते हैं रेस्टोरेंट
  • कंटेनमेंट जोन पर ही होगी सख्ती
  • सरकार के निर्देशों के अनुसार ही मिलेंगी रियायतें

विज्ञापन
Coronavirus, Relaxation in Lockdown 4 in Chandigarh
लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू हो जाएगा। यूटी प्रशासन ने शहरवासियों को कई तरह की रियायतें देने का मन बनाया है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की तरफ से शाम 7 से सुबह 7 बजे के बीच लगाए गए कर्फ्यू को भी हटाया जा सकता है। इसके बाद शहरवासी शाम 7 बजे के बाद भी घर से निकल सकेंगे।
विज्ञापन


लॉकडाउन 4.0 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप लोगों को ज्यादा रियायत और लचीलापन देखने को मिलेगा। चौथे चरण में लोगों के लिए खास क्या होगा, इस पर अमर उजाला ने प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी राय जानी। अधिकारियों ने बताया कि चौथे चरण में कर्फ्यू में राहत के साथ ठप पड़े उद्योग को गति देने के लिए कुछ और रियायतें दी जा सकती हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ः बापूधाम कॉलोनी के कोरोना संदिग्ध की मौत, ठीक होकर दो और मरीज पीजीआई से घर लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी तरह के कंस्ट्रक्शन के काम को मंजूरी मिल सकती है। सभी इंटरनल मार्केट की दुकानों को ऑड-ईवन से छूट मिल जाएगी। इसके बाद मार्केट की सभी दुकानें खुल सकेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को कंटेनमेंट जोन को छोड़कर हर जगह गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी की अनुमति मिल सकती है। कम लोगों के साथ रेस्टोरेंट को खोलने की इजाजत मिल सकती है।

हालांकि, इसके लिए प्रशासन केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर है। वहीं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट और होटल को खोलने की इजाजत मिल सकती है, लेकिन उसमें होम डिलीवरी की ही व्यवस्था होगी।

ऑटो-कैब को मिल सकती है मंजूरी

नॉन-कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में सीमित क्षमता के साथ सीटीयू की बसों को चलाना शुरू किया जा सकता है। इसकी संभावनाएं इसलिए भी बढ़ गई हैं, क्योंकि प्रशासन की तरफ से बीते करीब 50 दिनों से सीटीयू की कई बसों में सब्जियां, फल और राशन बेचा जा रहा था, जिसे शनिवार से बंद कर दिया गया है। बसों को खाली कराया गया है और उन्हें सैनिटाइज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सवारियों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए ऑटो और टैक्सी चलाए जाने की भी अनुमति दी जाएगी। इनमें से सभी को सिर्फ नॉन कंटेनमेंट जोन में ही चलने की अनुमति दी जाएगी।

लॉकडाउन 4.0 में यह सब बंद ही रहेगा
कंटेनमेंट जोन, जहां पर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं और नए मामलों की संभावनायें ज्यादा हैं, वहां सख्ती जारी रहेगी। मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, धार्मिक स्थल, शादी विवाह स्थल और ऑडिटोरियम जैसे सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे। हालांकि, शहर के बड़े माल्स के अंदर के शोरूम को खोला जा सकता है। शहर में सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की इजाजत देने की मांग की गई है। हालांकि, अधिकारी इन्हें खोलने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, देशभर में स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: मोहाली में ले सकेंगे रेस्टोरेंट के खाने का स्वाद, जालंधर में रेस्तरां, फूड प्वाइंट भी खुले

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का इंतजार: एडवाइजर
लॉकडाउन 4.0 में क्या रियायतें मिल सकती हैं, इस सवाल पर एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश हैं, ऐसे में जो निर्णय भारत सरकार लेगी, उसे यहां लागू किया जाएगा। परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ अपने स्तर पर कुछ निर्णय करेगा, लेकिन वह केंद्र सरकार के आदेशों के तहत ही होंगे। प्रशासन ने जो भी फैसले अभी तक लिए हैं, उसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। कोई भी फैसला मनमाना नहीं है। अगर इजाजत मिलती है तो प्रशासन दुकानों में ऑड-ईवन हटाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, आखिरी फैसले केंद्र सरकार से विस्तृत आदेश आने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed