फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Bapudham Colony Resident Died

चंडीगढ़ः बापूधाम कॉलोनी के कोरोना संदिग्ध की मौत, ठीक होकर दो और मरीज पीजीआई से घर लौटे

Fri, 15 May 2020 05:33 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 May 2020 05:33 PM IST
सार

  • शहर में लगातार दूसरे दिन कोई पॉजिटिव केस न आने से राहत
  • 35 साल के युवक को तेज बुखार के बाद लाया था जीएमएसएच-16, अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ा
  • कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा

विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Bapudham Colony Resident Died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी के कोरोना संदिग्ध एक मरीज की शुक्रवार को जीएमएसएच-16 में पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 35 साल के युवक को शुक्रवार की दोपहर तेज बुखार के बाद कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जीएमएसएच-16 में लाया गया था। दोपहर लगभग 2 बजे युवक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। एंबुलेंस से बाहर निकलते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 अस्पताल प्रशासन ने मौत के बाद जांच का नमूना लेकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उस संदिग्ध को कोराना था या नहीं। फिलहाल परिजनों को शव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही सौंपे जाने से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। शहर में अब तक कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से एक सेक्टर-18, एक हल्लोमाजरा और एक बापूधाम का मरीज शामिल है। 
विज्ञापन


एक तरफ बापूधाम के एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत के बाद जहां प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, वहीं दूसरे दिन भी कोई पॉजिटिव केस न आने से राहत रही। चंडीगढ़ में 21 दिन बाद और बापूधाम में 14 दिन बाद मिली राहत दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं, पीजीआई में भर्ती तीन मरीजों ने कोरोना पर जीत दर्ज की। शहर में अब तक कोरोना के कुल 2586 संदिग्ध की जांच हो चुकी है। उनमें से 2383 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि कोरोना को हराने वाले कुल मरीजों की संख्या 40 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर पीजीआई से दो और मरीज लौटे घर

पीजीआई से शुक्रवार को कोरोना के दो मरीज ठीक होकर घर लौटे। इनमें सेक्टर 38 निवासी 79 साल की महिला और सेक्टर 30 निवासी एक 9 साल की बच्ची शामिल है। इसके अलावा एक अन्य मरीज ने कोरोना को मात दी है। हालांकि, उसे अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। उसे किसी अन्य बीमारी के चलते अस्पताल के दूसरे वार्ड में रेफर कर दिया गया है। 

दो डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को कोरोना संक्रमण के बाद पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान दो बार रिपीट टेस्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ चंडीगढ़ में कोरोना को मार देकर घर जाने वाले कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो गई है। पिछले 5 दिनों में चंडीगढ़ के 15 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 11 मई को 4, 12 मई को 2, 13 मई को 2, 14 मई को 5 और 15 मई को 3 मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंचे। 

कोरोना को मात देने वाली 79 साल की वृद्धा सबसे उम्रदराज मरीज
पीजीआई से शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वाली सेक्टर 38 निवासी 79 साल की महिला चंडीगढ़ की अब तक की सबसे उम्रदराज मरीज हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को 29 अप्रैल को पीजीआई में भर्ती किया गया था। उस दौरान हार्ट प्रॉब्लम और सांस लेने में दिक्कत समेत कई अन्य गंभीर समस्याएं थीं। 

शुरुआती दौर में कई दिनों तक आईसीयू में रखना पड़ा लेकिन धीरे-धीरे सेहत में सुधार होना शुरू हुआ और वह कोरोना को मात देने में सफल रही। पीजीआई के डीन एकेडमी डॉ. जीडी पुरी का कहना है कि आत्मशक्ति और जीत की इच्छा के बल पर महिला ने उम्र के इस पड़ाव में कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को मात देने में सफल रही।

दो और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल रहेंगे पीजीआई में

शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती कोरोना के दो अन्य मरीजों की रिपोर्ट रिपीट टेस्ट में नेगेटिव आई है। इसमें सेक्टर 15 निवासी 67 साल का बुजुर्ग और हरियाणा के मारकंडा निवासी 52 साल का पुरुष शामिल है। बता दें कि स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण उन्हें फिलहाल पीजीआई से डिस्चार्ज नहीं किया गया है।

पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से दोनों मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए फिलहाल पीजीआई में ही संबंधित यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है। इन मरीजों के साथ ही चंडीगढ़ में कोरोना को हराने वालों की संख्या 40 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed