फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ASI Harjeet Singh Punjab Police Latest News Update Today: Discharged from PGI Chandigarh

एसआई हरजीत सिंह को मिली छुट्टी, बोला- देशवासियों का धन्यवाद, कैप्टन ने जताया डॉक्टरों का आभार

Fri, 01 May 2020 09:20 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 May 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
ASI Harjeet Singh Punjab Police Latest News Update Today: Discharged from PGI Chandigarh
सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

‘सभी देशवासियों को मेरा दिल से धन्यवाद। देशवासी कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसवालों और डॉक्टरों का साथ दें, तभी हमें जीत मिलेगी।’ यह संदेश पीजीआई में भर्ती एसआई हरजीत सिंह ने गुरुवार को घर जाते समय दिया। उधर, पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पीजीआई पहुंचकर हरजीत को बेटे अर्शप्रीत सिंह को कांस्टेबल नियुक्त करने का पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


पटियाला में एक नाके पर निहंगों ने रोके जाने पर एसआई हरजीत का हाथ काटकर अलग कर दिया था। पीजीआई में लगभग 8 घंटे चली सर्जरी के बाद हाथ जोड़ा गया था। सर्जरी के 18वें दिन उन्हें गुरुवार की सुबह पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान नेहरू अस्पताल के सर्जरी डिपार्टमेंट से बाहर आने पर पीजीआई के डॉक्टरों और स्टाफ ने उनका तालियों से स्वागत किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हरजीत का इलाज कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एडिशनल प्रो. सुनील गाबा और डॉ. जैरी ने बताया कि उनकी अंगुलियों में तेजी से मूवमेंट आ रहा है। अंगुलियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से अब उनमें सेंसेशन भी आ गई है। उन्हें फिजियोथेरेपी की जरूरत है। हाथ पूरी तरह मूवमेंट करने में अभी कुछ महीने का समय लगेगा।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को पीजीआई पहुंचकर सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के बेटे अर्शप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल नियुक्त किए जाने संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अर्शप्रीत भी अपने पिता की तरह पंजाब के लोगों की बहादुरी और वफादारी से सेवा करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके जताया आभार

हरजीत सिंह के डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने हरजीत सिंह के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी और पीजीआई के डॉक्टरों, नर्सों व पूरे स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य को हरजीत सिंह पर गर्व है। एसआई का हौसला बढ़ाते हुए कैप्टन ने अपने एक साथी का तजुर्बा साझा किया, जिसने अपना हाथ गंवा लिया था। उनके साथी को भी इसी तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा था और वह अब पूरी तरह से ठीक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed