फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, People Calling Regular on PGI Chandigarh Helpline for Health Counselling

कोरोना: पीजीआई की हेल्पलाइन पर रोजाना आ रहे 90 फोन, सवाल- क्या नींबू पानी पी सकते हैं!

Fri, 03 Apr 2020 12:55 PM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, People Calling Regular on PGI Chandigarh Helpline for Health Counselling
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया के लोग बैचेन हैं। लगातार आ रही भयावह खबरों से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पीजीआई ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, ताकि इसके माध्यम से लोग अपनी मानसिक समस्या का समाधान कर सकें। पीजीआई के हेल्पलाइन पर रोज लगभग 90 कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन


इसमें मानसिक समस्या से लेकर खान-पान तक के सवाल पूछे जा रहे हैं। पीजीआई ने जवाब देने के लिए मनोरोग चिकित्सा के स्पेशलिस्ट को जिम्मेदारी दे रखी है। हेल्पलाइन से जुड़ीं एक डॉक्टर ने बताया कि उनसे लोग कोरोना के लक्षण, फैलने की वजह, और इससे बचाव के तरीके पूछते हैं। कुछ कॉलर यह भी पूछते हैं कि कोरोना के प्रकोप के दौरान क्या नींबू पानी पी सकते हैं? पड़ोस में लोग इकट्ठा हैं, क्या इससे भी कोरोना फैल सकता है।
विज्ञापन


क्या न्यूज पेपर को टच कर सकते हैं? कर्फ्यू कब तक लगा रहेगा। सब्जी को 48 घंटे पहले धोया था, क्या उसे खा सकते हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन कब तक आएगी? शहर के जिन डाक्टरों को क्वांरटीन किया गया है, क्या उनकी जानकारी मिल सकती है। ऐसे तमाम सवालों का पीजीआई के डाक्टर जवाब देते हैं। जब तक कॉलर की संतुष्टि न हो जाए, तब तक उसे समझाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई से संबंधित पूछे जाते हैं सवाल

हेल्पलाइन पर लोग यह भी पूछते हैं कि पीजीआई की ओपीडी कब तक खुलेगी? डाक्टरों ने जो डोज दी थी, वह खत्म हो चुकी है, अब क्या करें? यदि पीजीआई में दिखाना हो तो क्या करना होगा। कीमोथैरेपी करवाने आ सकते हैं या नहीं। एआरटी सेंटर खुला है या नहीं। यदि अचानक से तबियत खराब हो जाए तो क्या करना होगा। ज्यादा बीमार होने पर क्या पीजीआई में दाखिल हो सकते हैं।

लोग ज्यादा घबराएं हुए हैं?
डॉक्टरों ने बताया कि जो कॉल आ रही हैं, उससे एक बात साफ है कि कोरोना से लोग चिंतित बहुत हैं। लोग घबराए हुए और तनाव में हैं। ऐसे लोगों को बताया गया है कि वे न्यूज चैनल और सोशल मीडिया की खबरें कम से कम देखें। अपने आपको व्यस्त रखें। अच्छी डाइट खाएं और घर पर ही एक्सरसाइज, योग व मेडिटेशन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। दिन में कम से कम दस बार साबुन से हाथ जरूर धोएं।

आप भी कर सकते हैं कॉल
पीजीआई ने 0172-2755444  हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके माध्यम से कोई भी शख्स कोरोना वायरस व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछ सकता है। यह हेल्पलाइन सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुली रहती है। पीजीआई ने यह भी साफ किया है कि इस हेल्पलाइन पर कोरोना के इलाज और किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए इसका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed