{"_id":"5eaffb778ebc3e903336fa18","slug":"coronavirus-lockdown-haryana-home-minister-anil-vij-statement-on-shops-opening","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दुकानें खोलने से नाखुश मंत्री विज, बोले- एक-एक दुकान पर पुलिस तैनात नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दुकानें खोलने से नाखुश मंत्री विज, बोले- एक-एक दुकान पर पुलिस तैनात नहीं कर सकता
Mon, 04 May 2020 04:58 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 04 May 2020 04:58 PM IST
सार
- मैं हर एक दुकान पर नहीं खड़ा कर सकता पुलिस कांस्टेबल
- लोगों को खुद ही करनी होगी अपनी सुरक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग भी खुद ही करनी पड़ेगी
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में दुकानें खुलने के फैसले से नाखुश गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में दोबारा से लॉकडाउन की संभावना जता दी है। उन्होंने कहा है कि हालात इसी तरह के रहे तो कहीं पुराने तरीके से लॉकडाउन फिर से न लगाना पड़ जाए। मेरे पास इतनी पुलिस नहीं है कि सूबे में हर दुकान पर एक पुलिस कर्मचारी तैनात कर सकूं। अब तो लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी स्वयं ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बातचीत में विज ने कहा कि अब तो लोगों को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अंबाला में 25 केस पॉजिटिव आ गए हैं। यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यह सभी मजदूर हैं और डॉक्टरों के घरों के निर्माण करने में लेबर का कार्य कर रहे थे। जब इनके टेस्ट हुए तो यह सभी पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि जहां यह काम कर रहे थे, वहीं सामने सड़क पर एक लंगर लगा था। जहां से यह लोग रोज रोटी खाते थे। यह भी संभावना है कि वहीं से सारे लोग पॉजिटिव हुए हैं। लॉकडाइन के दौरान लंगर के माध्यम से दूरी मेंटेन नहीं हो पाती। मैं शुरू से इस बात का भी विरोध करता रहा हूं। विज ने कहा कि गुरुग्राम, झज्जर जैसे क्षेत्र भी रेड जोन में आ सकते हैं, क्योंकि मामले बढ़ते जा रहे हैं बाजारों के खुलने की वजह से हालात जो सामान्य नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज ने बताया कि यह भी प्रयास किया जा रहा है कि संबंधित जिले में डीसी सभी बाजार वालों से बैठक करें और उनसे यह फीडबैक लें कि बाजारों को किस तरह से खोला जा सकता है। एक-एक दुकान को अल्टरनेट खोला जाए या फिर एक दिन के अंतराल पर खोला जाए। यह भी विचार किया जा रहा है कि एक तरफ की बाजार एक बार और दूसरे तरफ की दूसरी बार में खोली जाए।