फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Government Employees Can Withdraw Savings from PF Account

कोरोना और लॉकडाउनः लाखों कर्मियों को राहत- पीएफ खाते से निकाल सकेंगे 75 फीसदी रकम

Fri, 03 Apr 2020 12:38 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Government Employees Can Withdraw Savings from PF Account
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना के कारण उपजे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने ईपीएफ के खाते में जमा कुल रकम में से कुछ पैसा निकालने की सुविधा दी है। पीएफ से 75 फीसदी या अपनी तीन माह की सैलरी निकालने के लिए कहा है। इसका लाभ चंडीगढ़ के लगभग दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में काम कर रहे लोगों को इससे राहत मिली है लेकिन कुछ लोग गैर सरकारी क्षेत्र में ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिनका यूएएन आधार से लिंक न होने के कारण उनकी पूंजी पीएफ खाते की जगह मिसलेनियस खाते में जा रही है। हालांकि सरकार इसका भी समाधान निकाल रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सरकारी विभागों के पीएफ के अलावा लगभग 700 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों के दो लाख से अधिक कर्मचारियों का भी पीएफ जमा होता है। आधी रकम संबंधित कंपनी देती है तो आधी रकम सरकार देती है। इसी बीच कोरोना के कहर से आर्थिक संकट लोगों के सामने खड़ा हुआ तो सरकार ने 75 फीसदी रकम निकालने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश सभी जगह विभागों को मिल चुके हैं और ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद यह रकम मिल जाएगी। पहले 75 फीसदी पीएफ की रकम उसी स्थिति में निकलती थी जैसे भवन निर्माण करना हो या फिर बीमारी के इलाज पर खर्च करना हो।


ईपीएफ में जमा पूंजी कर्मचारी भविष्य निधि योजना की जारी अधिसूचना के आधार पर लोग निकाल सकते हैं। इसके लिए कभी भी आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। जहां कर्मचारियों को दिक्कतें आ रही हैं वहां संबंधित कार्यालय समाधान कर रहे हैं।
- संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed