फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjabi Community Changed Marriages Style

पंजाबियों ने बदला शादियों का स्टाइल, सोशल डिस्टेंसिंग का रख रहे ध्यान...क्योंकि कोरोना को हराना है

Mon, 06 Apr 2020 03:08 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjabi Community Changed Marriages Style
पंजाबियों ने बदला शादी का स्टाइल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के मद्देनजर पंजाबियों ने समाज के लिए एक मिसाल पेश की है, वो भी शादियों का स्टाइल बदलकर। दरअसल, पंजाब में शादी हो और धूम धड़ाका ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। पानी की तरह लोग पैसा बहाते हैं। महंगे मैरिज पैलेस, लजीज व्यंजन, विदेशी शराब और डेकोरेशन के अलावा प्री वेडिंग शूट पर ही लाखों खर्च कर डालते हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब बात अलग है। कोरोना को मात देने के लिए अब पंजाबियों ने शादियों का स्टाइल ही बदल दिया है। अब आम  से लेकर वीआईपी तक साधारण शादियां कर रहे हैं। इतना ही नहीं शादी में वर वधू पक्ष दोनों के पांच से दस लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं, एक शादी पर हजार रुपये से ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। वहीं, चालीस से 45 मिनट में शादी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व सांसद द्वारा गोद लिए ऐतिहासिक गांव दाऊं में ऐसी ही शादी संपन्न हुई। इसमें परिवार ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई ही, गांव की पंचायत ने पहले गांव के प्रवेश द्वार पर वर वधू के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए। फिर फूलों की बारिश और सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले मोहाली के फेज-चार स्थित गुरुद्वारा साहिब में दो जोड़ों की साधारण तरीके से शादी संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज पैलेस बुक व कार्ड तक बांट दिए थे

गांव दाऊं की गगनदीप कौर का विवाह खन्ना निवासी राजदीप के साथ 29 मार्च को निश्चित था। शादी के लिए मैरिज पैलेस बुक था। कार्ड भी बंट गए थे। कई सदस्य तो अमेरिका से आए हुए थे। लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। शादी को टाल दिया गया। बाद में परिवार ने समाज को एक नई दिशा देने के लिए कर्फ्यू में ही विवाह करने का फैसला लिया। रविवार को लड़के के परिवार के सिर्फ चार सदस्य आनंद कारज करवाने के लिए पहुंचे। चाय पान के बाद वह सीधे ग्रीन इनक्लेव स्थित गांव दाऊं के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। जहां लड़की के परिवार से भी केवल चार सदस्य हाजिर थे।

गांव की एंट्री पर पंचायत ने की फूलों की बारिश
 आनंद कारज संपन्न होने के बाद नव दंपती जब गांव में दाखिल होने लगा तो गांव के रास्ते पर पंचायत व क्लब सदस्यों की तरफ से बाहरी लोगों के दाखिल होने से रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था। इस नाके पर हाजिर लोगों व सरपंच अजमेर सिंह ने सभी के हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए। इसके बाद नई जोड़ी का फूल बरसाकर व सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।

साधारण ड्रेस में पहुंचा दूल्हा
दूल्हे राजदीप सिंह ने महंगी शेरवानी की जगह सिर्फ साधारण सफेद कुर्ता पायजामा पहना था। इसके अलावा किसी प्रकार के रस्मों रिवाज भी नहीं किए। गांव निवासी समाज सेवी एक तर्कशील नेता सतनाम सिंह दाऊ ने कहा कि ऐसे विवाह अब समय की जरूरत है। अब ऐसे ही राह पर लोगों को चलना होगा। ताकि समाज को एक नई दिशा दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि यह शादी 45 मिनट में संपन्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed