फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Private Hospitals and Doctors Facing Problems

पंजाब के निजी अस्पताल संचालकों-डॉक्टरों के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाले हालात बने, जानिए क्यों

Mon, 06 Apr 2020 01:21 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Punjab Private Hospitals and Doctors Facing Problems
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब के निजी अस्पताल संचालकों के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाले हालात बन गए हैं।  निजी चिकित्सक परेशान है कि वे क्या करें। क्योंकि एक तरफ मुख्यमंत्री ओपीडी न शुरू करने पर निजी चिकित्सकों के लाइसेंस रद्द करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों के डीसी ही हुक्म जारी कर चुके हैं कि अगर ओपीडी चलाई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला के पास मोगा, पटियाला और मोहाली के डीसी के लिखित आदेशों की प्रतियां है, जिसमें उन्होंने अपने इलाके के निजी अस्पताल व क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों को सख्त आदेश दे रखे हैं कि अगर उन्होंने ओपीडी की तो उनके लाइसेंस कैंसिल होंगे और कानून के मुताबिक उन पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों का तर्क है कि हम तो ओपीडी हर समय करते हैं, सरकार ने सख्ती कर रखी है, जिस कारण कई जिलों में ओपीडी बंद है।
विज्ञापन


मोगा के डीसी ने 28 मार्च को पत्र संख्या नंबर 3094 के जरिए यह आदेश जारी किए। सीएम के गृह जिले पटियाला के डीसी ने 30 मार्च को आदेश जारी किए। इसमें पैरा नंबर 6 में साफ लिखा है कि अगर निजी अस्पताल संचालक ओपीडी चलाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। ई-कंसल्टेशन के जरिए ही चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन साहब आईएमए तो आपके साथ है...
पंजाब आईएमए के प्रधान डॉ. नवजोत दहिया का कहना है कि पंजाब के कई चिकित्सकों ने उनको डीसी के आदेशों के बारे में अवगत करवाया है। आईएमए तो पंजाब सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, चिकित्सक मैदान छोड़कर भाग नहीं रहे हैं। पंजाब सरकार को पूरा सहयोग कर रहे हैं। कई जिलों में कैंप लगाए गए हैं, कई जिलों में आईएमए के जरिए चिकित्सकों ने अपने अस्पतालों में कोरोना के वार्ड तैयार किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed