{"_id":"5eaaa29b8ebc3e90af11bd52","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-pgi-rohtak-released-new-uniform-with-blue-strip-for-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतकः पीजीआई ने कोरोना मरीजों के लिए बनवाई खास वर्दी, नीली पट्टी से होगी अलग से पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतकः पीजीआई ने कोरोना मरीजों के लिए बनवाई खास वर्दी, नीली पट्टी से होगी अलग से पहचान
Thu, 30 Apr 2020 03:34 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई ने मरीजों के लिए बनाई वर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पीजीआई रोहतक ने उपचार के लिए संस्थान आने वाले मरीजों के लिए एक खास वर्दी बनवाई है, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी होगी। यह वर्दी अन्य मरीजों की तरह सामान्य होगी, लेकिन इस पर नीले रंग की अतिरिक्त पट्टी लगी होगी। इससे संक्रमित मरीज की पहचान हो सकेगी और संक्रमित मरीज के जाने के बाद इस वर्दी को डिस्पोज किया जा सकेगा। हालांकि कुछ मरीज इस वर्दी पर आपत्ति भी जता रहे हैं और वर्दी को पहनने से मना कर रहे हैं।
लेकिन संस्थान ने मरीज की अलग पहचान करने और मरीज की संक्रमित चीजों को अलग करने के लिए वर्दी में बदलाव किया है। डीएमएस डॉ. जितेंद्र जाखड़ ने बताया कि मरीजों की संख्या के आधार पर वर्दी तैयार की जाएगी। इस संबंध में वीरवार को पत्र जारी कर दिया गया है। वर्दी को सेंट्रल स्टोर में तैयार किया जा रहा है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी मेजर नीरज शर्मा ने बताया कि कोरोना के मरीज जहां दाखिल हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
कोरोना के मरीजों के लिए अलग वर्दी तैयार की गई है। स्टाफ नर्स मरीजों को वर्दी देंगी। कुछ मरीज इन वर्दी को पहनने से इंकार कर रहे हैं और अपनी ही ड्रेस पहन रहे हैं। लेकिन इस वर्दी से मरीज की पहचान होने के साथ इसे डिस्पोज करना आसान होगा। यदि वर्दी को डिस्पोज नहीं करते तो मेडिकल के अन्य सामान की तरह गाइड लाइन के हिसाब से उसे संक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. गजेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस