{"_id":"5e8ed8d08ebc3e78ac7ea34e","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-patients-asked-questions-doctors-replied","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हेलो डॉक्टर' के तहत मरीजों ने पूछे सवाल और चिकित्सकों ने दिए जवाब, पढ़िए बड़े काम आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हेलो डॉक्टर' के तहत मरीजों ने पूछे सवाल और चिकित्सकों ने दिए जवाब, पढ़िए बड़े काम आएंगे
Thu, 09 Apr 2020 01:42 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मरीजों को आ रही परेशानियों को देखते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों ने अमर उजाला के माध्यम से ‘हैलो डॉक्टर’ नाम की एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हर दिन एक एक्सपर्ट मरीजों के सवालों के जवाब देंगे। एक्सपर्ट की जानकारी एक दिन पहले अखबार में प्रकाशित की जाएगी, ताकि उसी एक्सपर्ट से संबंधित सवाल पूछे जाएं। पहले दिन सेक्टर 21 स्थित ग्लोबल हेल्थ केयर के डायरेक्टर डॉ. संजीव भाटिया ने मरीजों के सवालों के जवाब दिए।
सवाल: मेरी समस्या यूरोलॉजी से संबंधित है। डाक्टर के परामर्श के मुताबिक, मैं 30 दिन से यूरीनफेन की टेबलेट ले रहा था। प्रोस्टेट का साइज भी कुछ बढ़ा हुआ है। 30 दिन हो चुके हैं। कृपया मुझे सलाह दें।
- अतुल सूद, पंचकूला
जवाब: आपकी रिपोर्ट देख ली हैं। आप यूरीनफेन की बजाए ‘यूरीमैक्स डी’ की एक गोली रात में ले सकते हैं। यह दवा आप दो महीने तक खाइए। इससे प्रोस्टेट का साइज भी मेन्टेंन रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आपमें बी12 की कमी है। इसके लिए ‘नर्व अप’ की गोली दिन में एक ले सकते हैं।
विज्ञापन
सवाल: मै साल 2016 से दिल का मरीज हूं। मैं अब तक डॉक्टर की बताई दवा ले रहा हूं। मार्च के महीने में मुझे रिव्यू के लिए जाना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं जा सका। कृपया परामर्श दें।
- कुलदीप, चंडीगढ़
जवाब: आप को जो दवा बताई गई है, उसी को लें। यदि कोई दिक्कत आती है तो अस्पताल की इमरजेंसी में दिखा सकते हैं। इमरजेंसी सेवाएं खुली हुई हैं।

सवाल: मैं पिछले कई सालों से डायबिटिक हूं। मेरा शुगर कंट्रोल में रहता है। लेकिन पिछले कुछ समय से मेरे एक पैर में चींटी चलने जैसा महसूस हो रहा है।
- गुरविंदर, सेक्टर 44
जवाब: आप अपने फैमिली मेंबर से अपने पैरों को चेक कराइएं। कहीं लाली या जख्म तो नहीं है। यदि ऐसा है तो बताइए। डायबिटीज मरीजों की नर्व डैमेज का खतरा रहता है। आप नर्व अप कैप्सूल दिन में एक बार 30 दिन के लिए ले सकते हैं।
सवाल: सर मेरे पेशाब में बदबू आती है। पेशाब का रंग भी पीला है। मुझे क्या करना चाहिए। कृपया बताएं।
- रमेश, मनीमाजरा
जवाब: आपको यूरीन का टेस्ट कराना चाहिए। लेकिन अभी नहीं हो सकेगा। इसलिए पानी की मात्रा बढ़ा दीजिए। नींबू पानी भी ले सकते हैं। साथ ही ओफ्लॉक्स 400 एमजी की टेबलेट दिन में एक बार पांच दिन खा सकते हैं। इससे आराम मिलेगा।