फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Decision Regarding Screening of Red Zone Area

कोरोना महामारीः हरियाणा में रेड जोन के सभी क्षेत्रों में होगी स्क्रीनिंग, रैंडम टेस्टिंग से लिए जाएंगे सैंपल

Sat, 18 Apr 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 18 Apr 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Haryana Government Decision Regarding Screening of Red Zone Area
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज
हरियाणा में कोरोना की महामारी से निपटने के लिए सरकार रेड जोन में आए सभी क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करवाएगी। चूंकि रेड जोन में ही संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूबे की करीब ढाई करोड़ आबादी को देखते हुए प्रत्येक घर की स्क्रीनिंग करवा पाना संभव नहीं है। लिहाजा रेड जोन में रेंडम टेस्टिंग करवा कर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उसके बाद संक्रमित पाए जाने वाले संक्रमित व्यक्तियों का इलाज किया जाएगा। यह जानकारी यहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनिंदा समाचार पत्र के संपादकों के साथ बातचीत में साझा की। इस दौरान उन्होंने किसानों की फसल खरीद में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि किसानों की फसल के लिए मंडियों में खरीद के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जहां से भी गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। सरकार उनके ऊपर कार्रवाई कर रही है। हमने हरियाणा में आढ़तियों से भी सहयोग मांगा है कि किसानों की फसल खरीद में वे स्वयं आगे आकर संकट के इस समय में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से गाइडलाइन राज्य सरकारों को भेजी गई हैं। हरियाणा भी उन्हीं मानदंडो को तय करते हुए इस महामारी से निपटने के कार्य में जुटा है। हरियाणा में प्रवासी श्रमिकों की सुविधा को लेकर भी जिला स्तर पर सभी अधिकारियों को यह निर्देश हैं कि श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

शराब के ठेकों पर निर्णय बाद में

सूबे में शराब के ठेकों को लेकर इस समय सियासत गर्म है। सरकार में सहयोगी दल जजपा जहां राजस्व को देखते हुए शराब ठेके खोलने के पक्ष में है। वहीं संक्रमण के इस समय में शराब ठेको का विरोध कर रहा विपक्ष इस मामले में हावी है। सीएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि लाकडाउन तक शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। उसके बाद क्या करना है यह आगे देखेंगे।

समाचार पत्र वितरण में बाधा नहीं होगी
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान समाचार पत्रों के वितरण का मुद्दा भी उठाया गया। सीएम को यह अवगत करवाया गया  कि पुलिस समाचारपत्र वितरकों को बेवजह तंग कर रही है। समाचार पत्र बांटने के बाद जब समाचार पत्र वितरक सुबह आठ बजे के बाद अपने घर की तरफ जाते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम मनोहर लाल ने तत्काल अधिकारियों को इस संदर्भ में आदेश जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed