{"_id":"5e8ecf268ebc3e72b2598375","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-chandigarh-health-bulletin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः चंडीगढ़ में छह दिन से कोरोना का नया पॉजिटिव केस नहीं, पीजीआई ने जारी की बैंक डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः चंडीगढ़ में छह दिन से कोरोना का नया पॉजिटिव केस नहीं, पीजीआई ने जारी की बैंक डिटेल
Thu, 09 Apr 2020 01:00 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से सटे मोहाली में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं शहर में पिछले छह दिनों से नया मरीज नहीं आया है। संक्रमितों की संख्या 18 पर स्थिर है। कोरोना को हराकर घर जाने वालों की संख्या सात हो गई है। अन्य 11 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
दो अप्रैल के बाद से कोई भी नया मरीज सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि बचाव और राहत कार्य पहले की तरह ही जारी हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव कार्य जारी है। उनका मानना है कि मरीजों की संख्या स्थिर होने पर भी ज्यादा सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि इस समय की गई अनदेखी स्थिति बिगाड़ सकती है।
जीएमसीएच के सभी पॉजिटिव पीजीआई में शिफ्ट
सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कोरोना के सभी पॉजिटिव मरीजों को पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में बनाए गए कोरोना समर्पित हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को वहां भर्ती कोरोना के आखिरी मरीज को भी पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन में शिफ्ट कर दिया गया। अब पीजीआई में चंडीगढ़ के सभी 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। पीजीआई प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

आर्थिक सहयोग के लिए पीजीआई ने जारी की बैंक डिटेल
अगर आप कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में पीजीआई को आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो ऑनलाइन भुगतान कर सहायता कर सकते हैं। इसके लिए पीजीआई प्रबंधन ने कोविड डोनेशन के लिए बैंक की डिटेल जारी की है। जो इस प्रकार है - अकाउंट का नाम - Director-PGI Private Grant, बैंक का नाम- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ब्रांच- मेडिकल इंस्टीट्यूट ब्रांच, अकाउंट नंबर- 10413583830, आईएफएससी नंबर- SBIN0001524