{"_id":"5e9158a78ebc3e76d2169421","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-canada-government-special-offer-for-international-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः कनाडा सरकार विदेशी विद्यार्थियों को हर माह देगी 2000 डॉलर, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः कनाडा सरकार विदेशी विद्यार्थियों को हर माह देगी 2000 डॉलर, ऐसे करें अप्लाई
Sat, 11 Apr 2020 11:17 AM IST
खुशबू गोयल
कंवरपाल, हलवारा(लुधियाना)
कंवरपाल, हलवारा(लुधियाना)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
कैनेडियन पीएम जस्टिन ट्रूडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में फैली कोरोना महामारी से उपजे संकट के बीच कनाडा की ट्रूडो सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। कोविड -19 के कारण लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए अपने नागरिकों के अलावा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को भी कनाडा सरकार ने वेलफेयर फंड के तहत हर महीने दो हजार डॉलर देने का फैसला किया है। इससे पंजाब से कनाडा में पढ़ने गए करीब पांच लाख विद्यार्थियों का फायदा होगा।
कैनेडियन लॉ एक्सपर्ट सरदार सतवंत सिंह तलवंडी ने फोन पर बताया कि ट्रूडो सरकार ने बेरोजगार हुए अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को कोविड-19 के लिए बनाए गए कैनेडियन इमरजेंसी रिस्पांस बेनिफिट्स (सरब) के तहत अगले 16 सप्ताह यानी चार महीने कुल आठ हजार डालर प्रति छात्र वेलफेयर फंड देने का फैसला किया है। मुश्किल दौर आगे भी जारी रहा तो वेलफेयर फंड भी आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए है, जिन्होंने मार्च 2019 से मार्च 2020 तक पांच हजार या इससे अधिक डॉलर पिछले 52 सप्ताह में कमाए हैं। जो छात्र सितंबर 2019, जनवरी 2020 सेशन में कनाडा गए हैं, उन्हें यह सुविधा नहीं मिलेगी क्योंकि उनके पास अभी जीआईसी एकाउंट में जमा उनके दस हजार डालर खर्च नहीं हुए हैं। जो छात्र अभी काम कर रहे हैं, वे इस सुविधा के योग्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
तलवंडी ने चेताया कि नौकरी पर जा रहे छात्र अगर इस सुविधा के लिए आवेदन करेंगे तो उन्हें 250 प्रतिशत जुर्माना एवं एक साल की सजा के साथ डिपोर्ट भी किया जा सकता है। इसलिए छात्र लालचवश कोई गलत काम न करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की समस्या खत्म होने के तुरंत बाद कनाडा सरकार ऑडिट करेगी, जिसमें गलत तरीके से सुविधा लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

छात्र ऐसे करें अप्लाई
तलवंडी ने बताया कि छात्र जहां काम करते हैं, उस संस्थान के मालिक से अपना टी-4 पत्र प्राप्त करें। इस पत्र में उनके द्वारा किए गए काम एवं अदा किए गए टैक्स का ब्योरा रहता है। उसके बाद अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से टी-2 पत्र प्राप्त करें। इसमें उनके पढ़ाई पर होने वाले तमाम खर्च का ब्योरा होता है। इसके बाद सरकारी वेबसाइट पर यह ब्योरा अपलोड करें। डाटा अपलोड होने के दो या तीन दिन के अंदर छात्रों के खाते में पैसा आ जाएगा।
अफवाहों से सावधान रहें विद्यार्थी
कैनेडियन लॉ एक्सपर्ट ने कनाडा में पढ़ रहे सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अफवाहों से सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार किसी भी छात्र को वापस नहीं भेजेगी। कनाडा सरकार ने कस्बा एवं गांव स्तर पर इमरजेंसी लगा दी है। सरकार का हर एक नुमाइंदा कनाडा में रह रहे छात्रों की हर तकलीफ पर नजर रख रहा है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
सरब का फायदा सीधे तौर पर पंजाब के पांच लाख छात्रों को होगा। उनके खातों में आज से ही पैसे आने शुरू हो गए हैं।
- भूपिंदर सिंह, मैनेजर, सोनिया इंटरनेशनल एजुकेशनल सेंटर लुधियाना