स्वरा भास्कर को बबीता फोगाट का करारा जवाब, पूछा- संक्रमण फैलाने में जाहिल जमाती ही आगे क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा ने ट्वीट लिखा, 'बबीता जी यह आंकड़ा भी देखें। क्या इन लाखों भक्तगण के कोरोना टेस्ट हुए हैं? कृपया, इस पर भी टिप्पणी दें और तब्लीगी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने इजाजत क्यों दी? यह सवाल भी उठाएं, बाकी आपके फैन तो हम हैं ही।'
बबीता जी @BabitaPhogat यह statistics भी देखें! क्या इन लाखों भक्तगण के corona test हुए हैं? कृपया इसपर भी टिप्पणी दें! और तबलिग़ी जमात के प्रोग्राम को दिल्ली पुलिस ने permission क्यूँ दी.. यह सवाल भी उठाएँ! बाक़ी आपके फ़ैन तो हम हैं ही! 🙏🏽🙏🏽😊😊 https://t.co/ngqi1yYWEv— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 17, 2020
बबीता फोगाट ने जवाब देते हुए ट्वीट लिखा...
मेरी फैन - मेरी बहन 🙏🙏@ReallySwara
बहन....135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं।
दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उ.प्र. के लिए निकले ....पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ??? https://t.co/aFxBW64f3u— Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 18, 2020
गौरतलब है कि बबीता फोगाट ने कोरोना संक्रमण को लेकर जमातियों से जुड़ा एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने 'जमातियों को जाहिल' बताया था। इसके बाद से ही वह ट्रोल हो रही हैं। शुक्रवार को बबीता फोगाट की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। एक मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में बबीता फोगाट ने उन्हें गालियां और धमकी देने वालों की खिंचाई की है।
हालांकि बबीता के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और उनके ट्विटर अकांउट को सस्पेंड करने की मांग भी की जा रही है, लेकिन वे अपने बयान पर अडिग हैं। वहीं उनके इस बयान की कहीं खिलाफत हो रही है तो कई समर्थन भी किया जा रहा है।