फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Corona Patient Death, Positive Cases

हरियाणाः सोनीपत में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, मृतक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 15 May 2020 01:43 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 May 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Corona Patient Death, Positive Cases
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सोनीपत जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। दो दिन पहले बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को स्वीकार किया है कि वृद्धा की मौत की वजह कोरोना था। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में एक अन्य महिला की देर रात मौत हो गई है। एक अन्य महिला की मौत प्राइवेट अस्पताल में हुई है। इनके सैंपल आने के बाद कंफर्म होगा कि इनकी मौत की वजह क्या रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो रोज पहले उल्देपुर ठुरू निवासी एक वृद्ध महिला की अस्पताल लाते समय मौत हो गई थी। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वीरवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि वृद्धा की मौत की वजह कोरोना संक्रमण होना था। हालांकि वृद्धा पहले से अस्थमा की मरीज थी। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि महिला की मौत कोरोना से हुई है। यह सोनीपत में पहली मौत है।
विज्ञापन


इधर, देर रात सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की मौत हो गई। महिला शहर के आदर्श नगर की रहने वाली है। वह कोरोना के संदेह में आइसोलेट की गई थी। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। दूसरी ओर निजी अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला की भी मौत हो गई है। महिला बीमारी के चलते यहां भर्ती थी। डॉक्टर आदर्श शर्मा का कहना है कि सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed