फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Corona Commando, Salute to Doctors Working in Hospitals

#Ladengecoronase: कोरोना कमांडो...छह साल के बच्चे को घर छोड़ सेवा में लगे हैं पति-पत्नी

Fri, 03 Apr 2020 12:47 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Apr 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Corona Commando, Salute to Doctors Working in Hospitals
कोरोना कमांडो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते जहां एक ओर लोग घरों में बंद हैं, वहीं कुछ लोग अपने परिवार के साथ इस विषम परिस्थिति में लोगों की मदद में लगे हैं। बच्चों को बहलाकर ये लोग किसी तरह घर से बाहर निकलते हैं, लेकिन परिवार को हमेशा चिंता बनी रहती है। संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने मात्र से जो बीमारी फैल रही है, यह बात जानने के बावजूद लोग अपने परिवार के सदस्यों को लोगों की सेवा के लिए भेज रहे हैं। कलेजे पर पत्थर रखकर अपने परिवार को सदस्यों को इस स्थिति में बाहर भेजने वाले परिवार के सदस्यों को सलाम है।      
विज्ञापन


बच्चे को टॉफी देने के बहाने घर से निकलते हैं पति-पत्नी   
सुखप्रीत सिंह नगर निगम में फायरमैन पद पर तैनात हैं और उनकी पत्नी वनीता जीएचसीएच-32 में नर्स हैं। सुखप्रीत लोगों के घर जाकर उन्हें होम क्वांरटीन कर सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी मरीजों की देखभाल में लगी हैं। अपने छह साल के  बच्चे अंशवीर सिंह को शाम को टॉफी देने के बहाने दोनों घर से निकलने हैं। सुखप्रीत बताते हैं कि उनके बेटे की शिकायत रहती है कि मां-पापा उसके साथ खेलते नहीं, लेकिन दादी और दादा  इस कमी को खलने नहीं देते ताकि उनका बेटा और बहू बेहतर तरीके से लोगों की देखभाल कर सकें। 
विज्ञापन


बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन कर रहे हैं डीपी सिंह
इन्फोर्समेंट विंग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात इंस्पेक्टर डीपी सिंह को आम दिनों में कुछ देर ही फील्ड में घूमना होता है। शेष समय ऑफिस में बैठना होता है। इस महामारी में वह टीम का नेतृत्व करते हुए बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन कर रहे हैं। उन्हें घर के अंदर रहने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, इस बात की भी जानकारी देते हैं। सेक्टर- 21 निवासी  शहर की पहली कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों को डीपी सिंह ने होम क्वारंटीन किया था। डीपी सिंह के दो जुड़वा बच्चे हैं। उनके पिता वायु सेना से रिटायर हैं।  डीपी सिंह का कहना है कि पिता को देखकर ही लोगों के प्रति सेवाभाव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed