फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, BJP vs Congress on PM Modi Appeal to Purchase Local Brand and to be Vocal

भाजपा नेता बोले- अब सिर्फ लोकल ब्रांड खरीदेंगे, कांग्रेस ने पलटवार कर पूछा- इंफ्रास्ट्रचर कहां है?

Wed, 13 May 2020 12:40 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 May 2020 12:40 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग
  • भाजपा नेताओं ने किया पीएम मोदी का समर्थन
  • विरोध में आए कांग्रेसी, उठाए सवाल

विज्ञापन
coronavirus, lockdown, BJP vs Congress on PM Modi Appeal to Purchase Local Brand and to be Vocal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सबसे अपील की है कि वे लोकल के लिए वोकल बनने का प्रयास करें। पीएम ने कहा कि न सिर्फ लोकल खरीदें, बल्कि लोकल का प्रचार करें। इस पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि ये सरकार सिर्फ स्लोगन देने में ही माहिर है। जबकि शहर के भाजपा नेताओं ने ऐलान कर दिया कि अब से वह सूई से लेकर कार तक सिर्फ लोकल ब्रांड ही खरीदेंगे और उसका प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी का नारा नए भारत के निर्माण की शुरुआत
शहर के पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से दिया गया यह नारा नए भारत के निर्माण की शुरुआत है। यह नारा स्वदेशी से आगे बढ़कर है। पीएम ने लोकल शब्द का इस्तेमाल किया है। लोग अगर लोकल ब्रांड का प्रचार करेंगे तो इससे छोटे गांव-कस्बे स्वावलंबी बन पाएंगे। पहले यह महज एक सपना था। इससे गांवों में रहने वाले लोगों को बड़े उत्पादों के लिए शहर की ओर नहीं देखना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज में किस सेक्टर को कितना मिलेगा लाभ, आज शाम 4 बजे बताएंगी वित्त मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सुई से कार तक लोकल ब्रांड ही खरीदेंगे
भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि पीएम के संबोधन को सुनने के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि अब वह सुई से लेकर कार तक सिर्फ लोकल ब्रांड को ही खरीदेंगे और उसे प्रमोट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकल ब्रांड को जितना प्रोत्साहन दिया जाएगा, हमारे देश के छोटे गांव-कस्बे उतना ज्यादा आर्थिक तौर पर मजबूर और सशक्त बनेंगे। भीमसेन ने कहा कि कोरोना संकट में लोकल उत्पादों ने ही देश की डिमांड पूरी की है, जिसका लोहा दुनिया ने भी माना है।

आर्थिक पैकेज के नाम पर कंफ्यूज कर गए पीएम: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन एक प्रवचन था। कहा कि, वह भी चाहते हैं कि लोकल ब्रांड लोकप्रिय हों, लेकिन उसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए सरकार ने क्या किया है। मोदी सरकार सिर्फ स्लोगन देने में ही माहिर है। पहले मेक इन इंडिया का नारा दिया और अब यह। छाबड़ा ने कहा कि सरकार कॉस्ट फैक्टर, क्वालिटी आदि को मेनटेन कैसे करेगी। छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आर्थिक पैकेज की घोषणा की लेकिन उसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं थी। इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। कहा कि, पीएम ने प्रवासी मजदूरों, किराए पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ नहीं बोला। लॉकडाउन को लेकर भी उन्होंने कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की।

यह भी पढ़ें: सारी दुनिया जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पैसा कहां से आएगा : आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आर्थिक पैकेज की घोषणा तो कर दी, लेकिन इसके लिए पैसे कहां से लाएंगे। इसका बोझ भी सीधे तौर पर जनता पर ही पड़ेगा या फिर सरकार विश्व बैंक से लोन लेगी। सरकार सिर्फ नाम देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब लोकल के लिए वोकल का नारा दिया है, लेकिन पहले दिए कई नारे जिनमें मेक इन इंडिया भी था, उसका क्या हुआ। सरकार छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देगी तभी यह संभव होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि सरकार आयात पर ज्यादा निर्भर है। ऐसे में यह हकीकत में कैसे तब्दील होगा।

प्रधानमंत्री ने बहुत महत्वपूर्ण बात कही है : सूद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को लोकल के लिए वोकल का नारा दिया है। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है। यह हमारे लोकल सप्लाई चेन को और मजबूत करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने भी यह कहा है कि लोकल चेन की वजह से ही कोरोना संकट में भी हम सरवाइव कर पाए हैं। सब कुछ बंद होने के बावजूद भी गांव में खास समस्या नहीं हुई, उसके पीछे बड़ा कारण वहां की लोकल सप्लाई चेन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर भाजपा के कार्यकर्ता भी लोकल ब्रांड को प्रमोट करेंगे, ताकि वह भी ग्लोबल ब्रांड बन सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जो आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, वह धीमी गति से चल रही कार को धक्का देने का काम करेगी। इससे उम्मीद है कि इकोनामी ट्रैक पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed