फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Three coronavirus positive case found in Amritsar of Punjab

अमृतसर में एक ही दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले, गढ़शंकर में अब तक 1052 लोग होम क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Three coronavirus positive case found in Amritsar of Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : social media

अमृतसर में शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक ऐसा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो न तो पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह के संपर्क में था और न ही विदेश से लौटा है। कढ़ाई का काम करने वाले कृष्णा नगर निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। वहीं निर्मल सिंह खालसा की चाची और हॉरमोनियम पर उनका साथ देने वाले साथी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


बुधवार को छाती में इन्फेक्शन की वजह से वह श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल पहुंचा था। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करवा दिया गया। सैंपल जांच को मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में उसे कोरोना की पुष्टि हुई। इस शख्स के पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शाम को ही कृष्णा नगर स्थित उसके घर पहुंचीं और उसके दो बेटों, पत्नी, बहू, आठ माह की पोती को पृथक वॉर्ड में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने सभी के सैंपल जांच को भेजा है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि उसके पिता शहर से कभी बाहर नहीं गए। 27 मार्च के बाद से तो वह घर से भी नहीं निकले। सेहत विभाग के लोक संपर्क अधिकारी अमरदीप सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह खालसा के परिवार और उनके मेहमानों के सैंपल की जांच की गई है जिसमें सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पैरा-मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ ने की नारेबाजी

Coronavirus in Punjab News in Hindi: Three coronavirus positive case found in Amritsar of Punjab
 पैरा-मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन।

श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के पैरा-मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ ने सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को जरूरी सामान उपलब्ध न करवाने के विरोध में प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के पास न तो सुरक्षा किट है और न ही औजार। इन कर्मचारियों ने अस्पताल के प्रांगण में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

तालमेल कमेटी पैरा-मेडिकल सेहत यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से यूनियन मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और अन्य अधिकारियों से बार-बार आग्रह कर रही है कि इलाज में जुटे डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, दर्जा चार और नर्सिंग स्टाफ को जरूरी उपकरण और किटे उपलब्ध करवाई जाएं। लेकिन प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।

पटियाला: तब्लीगी जमाती का कोरोना टेस्ट निगेटिव
निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे पटियाला के बिशन नगर के रहने वाले एक जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही तीन नर्सों समेत राजिंदरा अस्पताल के पांचों कर्मचारियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन कर्मचारियों ने खुद में कोरोना के लक्षण होने की शिकायत की थी। 

इन्हीं कर्मचारियों ने लुधियाना से रेफर होकर राजिंदरा पहुंची 42 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला की देखरेख की थी। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि जिले के अब तक 54 संदिग्ध मरीजों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से एक सैंपल पॉजिटिव आया है, जबकि 53 सैंपल निगेटिव हैं। राजिंदरा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती देसी मेहमानदारी का कोरोना पॉजिटिव केस अब ठीक है। 

गढ़शंकर में अब तक 1052 लोग होम क्वारंटीन

गढ़शंकर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने 1052 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 954 और गढ़शंकर शहर के 98 लोग शामिल हैं। शुक्रवार को 134 ग्रामीणों और छह शहरियों को क्वारंटीन किया गया। एसएमओ डॉ. टेकराज भाटिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव हरभजन सिंह के संपर्क में आए बिल्ड़ों के पुलिसकर्मी को बुखार और खांसी की शिकायत के बाद होशियारपुर जांच के लिए भेज दिया गया है। 

फरीदकोट: ईदगाह से जुड़ा एक और परिवार क्वारंटीन 
एक दिन पहले जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय ईदगाह में रुके आगरा के चार व्यक्तियों को क्वारंटीन किया था। हालांकि विभाग को सूचना मिली थी कि यह लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेकर लौटे हैं लेकिन प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि यह लोग आगरा से आए हैं। शुक्रवार को सेहत विभाग की टीम ने इन चारों का मेडिकल परीक्षण किया। साथ ही ईदगाह से जुड़े एक और परिवार को भी एकांतवास में रहने के निर्देश दिए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि ईदगाह में कुछ बाहरी लोग रुके हुए हैं और वह निजामुद्दीन से आए हो सकते हैं। उस दिन ईदगाह में दो लोग मिले थे, जिनका मेडिकल किया गया था। एक दिन पहले दोबारा दौरा करने पर उन्हें आगरा के चार व्यक्ति मिले जिनके बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
 
इन लोगों के अनुसार यह लोग नौ मार्च को आगरा से आए थे और कुछ दिन कोटकपूरा में भी रुके थे। यह सभी जमात से संबंधित हैं हालांकि इनका दावा है कि इन्होंने निजामुद्दीन में आयोजित मरकज में भाग नहीं लिया है। सेहत विभाग ने इन्हें एकांतवास में रखा है। इसके अलावा यहीं रह रहे एक और परिवार को भी एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। मेडिकल परीक्षण में सभी की सेहत ठीक पाई गई है। ईदगाह के प्रबंधक दिलावर हुसैन ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कोई भी बात नहीं छिपाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed