फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Six positive case of coronavirus found in Punjab's Pathankot

पठानकोट में बढ़े कोरोना के मरीज, मृतका के पति और पोते समेत छह की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Tue, 07 Apr 2020 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Six positive case of coronavirus found in Punjab's Pathankot
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

पठानकोट जिले की पहली कोरोना संक्रमित मृतका के पति, बहू और पोते समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पति, 11 परिजनों और करीबियों को मिलाकर 31 सैंपल पांच अप्रैल को अमृतसर भेजे थे। मंगलवार सुबह 11 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें मृतका के पति, बेटे, दो बहू, पोते और पोते की सास की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच सदस्यों के सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि पति को सिविल अस्पताल एमसीएच बिल्डिंग के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। परिवार के आसपास रहने वाले लोगों को घरों में ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि हाई लेवल टीम की जांच में सामने आया है कि मृतका और उनके परिवार के संपर्क में 52 लोग आए थे। उनके सैंपल भी टेस्ट को भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


महिला तक कैसे पहुंचा वायरस, कोई सुराग नहीं
सुजानपुर के मोहल्ला शेखा निवासी महिला की मौत के बाद भी जिला प्रशासन यह पता नहीं लगा पाया कि महिला तक संक्रमण कैसे पहुंचा। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एडीसी अभिजीत कप्लिश का कहना है कि इस मामले की भी जांच की जा रही है लेकिन महिला या उसके परिवार के विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed