फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Man tested positive for covid-19 in Jalandhar

जालंधर: एक सप्ताह पहले कोरोना निगेटिव मिला युवक, अब जांच में आया पॉजिटिव

Wed, 08 Apr 2020 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Apr 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Man tested positive for covid-19 in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

जालंधर के निजात्म नगर की कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला का बेटा एक सप्ताह बाद कोरोना पॉजिटव मिला। इससे पहले आइसोलेशन के दौरान जांच में कोरोना वायरस निगेटिव आया था। जिसके बाद उसे छुट्टी देकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। बुखार होने पर उन्हें तीन दिन पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद दोबारा सैंपल जांच को भेजे गए।

विज्ञापन


बुधवार को अमृतसर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिला। इसकी पुष्टि कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह ने की। वहीं 60 साल के मिट्ठा बाजार के रहने वाले बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने निजात्म नगर और मिट्ठा बाजारा को सील कर दिया है। जालंधर के लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने बेटे के संपर्क में आने वाले लोगों को खोजना शुरू कर दिया है। कोरोना पॉजिटव मिले युवक की मां का लुधियाना में इलाज चल रहा है। जबकि बेटा जालंधर सिविल अस्पताल में दाखिल है। युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और खांसी तेज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदांता का चिकित्सक व स्टाफ क्वारंटीन
युवक की रिपोर्ट जब नेगटिव आई तो उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और घर में क्वारंटीन कर दिया गया था। कुछ दिन पहले रवि को खांसी की शिकायत हुई तो वह वेदांता अस्पताल इलाज के लिए आया था। वहां पर उसकी ओपीडी पर्ची बनी और वह चेस्ट स्पेशलिस्ट के कमरे में चले गए। 


डॉक्टर ने जब युवक का पता पूछा तो उन्होंने नारायण नगर बताया जो निजात्म नगर के साथ ही है। युवक ने बताया कि उनकी माता जी का कोरोना पॉजिटिव आया था। डॉक्टर ने तत्काल युवक को घर रहने की सलाह देकर वापस भेज दिया। तीन दिन पहले युवक की हालत ज्यादा खराब हुई तो सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। युवक की वजह से वेदांता के डॉक्टर और स्टाफ ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed