फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Covid-19 updates, Coronavirus outbreak in Punjab

पंजाब में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सिर्फ 10 पॉजिटिव मिले, अब तक 200 हुए ठीक, 33 ने गंवाई जान

Wed, 13 May 2020 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 08:09 PM IST
सार

  • राज्य में पीड़ितों की संख्या 1924 तक पहुंची
  • एक दिन में 29 मरीजों के ठीक होने की खबर

विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Covid-19 updates, Coronavirus outbreak in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाा

विस्तार

कोरोना महामारी से लड़ रहे पंजाब राज्य के लिए बुधवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सूबे में 24 घंटे के दौरान कोरोना के केवल 10 पॉजिटिव केस ही दर्ज हुए। वहीं, एक ही दिन में 29 लोगों के ठीक होने की भी खबर आई है। राज्य में बुधवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या 1924 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को लुधियाना में सबसे ज्यादा 5 पॉजिटिव केस सामने आए जोकि पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबियों के हैं। इनके अलावा रोपड़ में 2, जालंधर, कपूरथला व होशियारपुर में 1-1 नया पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में शराब पर कोरोना सेस लगाने की तैयारी, ठेकदारों को हुए घाटे का आकलन करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमृतसर में 26, मोहाली में 2 और फरीदकोट में 1 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। इस साथ ही राज्य में अब तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक राज्य में 46026 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 40637 मरीजों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 

3465 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 1692 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 1 वेंटिलेटर पर है। पंजाब में कोरोना के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

लुधियाना: टायर कंपनी के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

फोकल प्वाइंट लुधियाना स्थित एक टायर निर्माण करने वाली कंपनी के पांच कर्मचारी बुधवार को कोरोना पीड़ित मिले। इनके सैंपल जांच को डीएमसी भेजे गए थे। इससे पहले इसी कंपनी का मैनेजर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसलिए कंपनी में काम करने वाले अन्य मुलाजिमों की जांच शुरू की गई थी। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने इस मामले की पुष्टि की है। लुधियाना जिले में अब कोरोना संक्रमित की संख्या 141 हो गई है। 

फरीदकोट: महिला श्रद्धालु को अस्पताल से मिली छुट्टी
श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में शामिल गांव संधवां की एक महिला ने कोरोना को मात दे दी। बुधवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद इस महिला को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि अब जिले के कुल 46 केसों में से एक्टिव केसों की संख्या 42 रह गई है। 41 का फरीदकोट और 1 का लुधियाना में उपचार चल रहा है।

अमृतसर: 19 श्रद्धालुओं समेत 20 ने कोरोना से जीती जंग

श्री गुरु नानक देव अस्पताल में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तख्त श्री हजूर साहिब से लौटे 19 श्रद्धालुओं की कोरोना की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को घर भेज दिया गया है। साथ ही बीते सात अप्रैल से आइसोलेशन वार्ड में दाखिल जंडियाला गुरु निवासी ने भी कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। उसे भी घर भेज दिया गया है।

मंगलवार को प्रशासन ने 25 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा था। घर लौट रहे इन श्रद्धालुओं ने इलाज में जुटे डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का धन्यवाद किया। अटारी के होशियार नगर गांव में स्थापित क्वारंटीन केंद्र से 57 श्रद्धालुओं को 14 दिन बाद घर भेज दिया गया।

होशियारपुर में एक और पॉजिटिव
होशियारपुर में एक और व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 93 हो गई है। गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ में 2 दिन पहले महाराष्ट्र से लौटकर आए तीन व्यक्तियों के सैंपल लिए थे, जिनमें से एक व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव रहा है। इन लोगों को गांव की डिस्पेंसरी में एकांतवास में रखा गया था। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि जिले में1398 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 1227 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 93 पॉजिटिव मिले और 57 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।

इंग्लैंड में गांव घुमियाला के पिता-पुत्र की मौत

कोविड-19 से ब्लाक माहिलपुर के गांव घुमियाला निवासी एनआरआई पंजाबी साहित्यकार कुलतार सिंह और उनके बेटे की इंग्लैंड में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से यहां रह रहे रिश्तेदारों और साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। साहित्यकार कुलतार सिंह के घुमियाला में रहने वाले भतीजे जसवंत सिंह खाबड़ा ने बताया कि उनके ताया कुलतार सिंह 86 बरस के थे और 1964 से इंग्लैंड के सलोह शहर में रह रहे थे। 

कुछ समय पहले कुलतार सिंह व उनके बेटे दीपइंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। 9 मई को दीपइंद्र सिंह की मौत हो गई व उसके बाद 10 मई को कुलतार सिंह खुद भी जिंदगी की बाजी हार गए। कुलतार सिंह ने 6 पुस्तकें लिखी थीं और पंजाबी के प्रसार के लिए उनके योगदन को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह गुरुद्वारा सिंह सभा सलोह, इंडियन र्वकर्स एसोसिएशन, पाठक व लिखारी सभा मंच आदि संस्थाओं के सदस्य रहे।

रोपड़ में कानपुर निवासी मिला पॉजिटिव
रोपड़ में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। 22 वर्षीय युवक बुधवार को कानपुर (उत्तर प्रदेश) से पैदल रोपड़ पहुंचा है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवक के संपर्क में उसका पिता ही आया था, जिसे क्वारंटीन कर दिया है। पॉजिटिव आया युवक कहीं नहीं गया और सीधे चेकअप के लिए पहुंचा था, इसलिए किसी इलाके को सील नहीं किया गया है। युवक पहले लुधियाना गया था लेकिन वहां काम न मिलने पर पिता के पास रोपड़ चला आया। युवक के यात्रा इतिहास की जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed