फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: 57 patients recovered from covid-19 in Mohali

मोहाली: सक्रिय मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या, 105 संक्रमितों में 57 ने जीती जंग, 45 का हो रहा इलाज

Wed, 13 May 2020 11:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 11:57 PM IST
सार

  • छोटी-मोटी बीमारी अस्पताल न आने की स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी सलाह
  • जिले में अब एक्टिव मरीजों से अधिक हुए कोरोना को मात देने वालों की संख्या

विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: 57 patients recovered from covid-19 in Mohali
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में पिछले दो दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए जरूरी है कि लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। इस दौरान चेहरे पर मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

विज्ञापन


कोरोना पीड़ित नयागांव निवासी 25 साल की महिला और उसकी डेढ़ महीने की बेटी के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 57 हो गई है। जबकि जिले में कुल केस 105 हैं और एक्टिव केस 45 रह गए हैं। जो कि जिले के लिए एक अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पंजाब में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में सिर्फ 10 पॉजिटिव मिले, अब तक 200 हुए ठीक, 33 ने गंवाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के सहयोग से शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगवा रहा है। इसके अलावा लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह छोटी-मोटी बीमारी होने पर अस्पताल आने से बचें। बल्कि स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर-104 पर जानकारी लें।

बच्चों और बुजुर्गों का रखे पूरा ख्याल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ दिन पहले कोरोना को लेकर एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें साफ कहा गया था कि इस समय में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उनके खाने-पीने पर ध्यान दें और बुजुर्गों के खाने में जूस भी शामिल करें। इसी तरह जब कोई बाहर से घर वापस आता है तो उसके संपर्क में न आएं। पड़ोसी से बुजुर्ग बातचीत कर सकते हैं। लेकिन उन्हें जरूरी डिस्टेंस रखना होगा। इसके अलावा उनकी देखभाल करने वाले को खुद का भी ख्याल रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed