{"_id":"5e8f370f8ebc3e6fa2575bab","slug":"coronavirus-in-punjab-news-in-hindi-55-year-old-man-died-due-to-coronavirus-in-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना से हुई बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे दो मंत्री, श्रद्धांजलि भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना से हुई बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे दो मंत्री, श्रद्धांजलि भी दी
Thu, 09 Apr 2020 09:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बुधवार को चंडीगढ़ पीजीआई में जान गंवाने वाले गांव चतामली के सरपंच का गुरुवार को गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। डीसी सोनाली गिरी ने बताया कि मृतक का संस्कार चंडीगढ़ में प्रशासन द्वारा किया जाना था, जिसके लिए सारी तैयारी भी हो गई थी लेकिन परिजनों ने उनसे मांग की कि वह मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन और पीजीआई के अधिकारियों से बात की और सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को गांव ले आए। डीसी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार पांच व्यक्ति अंतिम संस्कार के समय हाजिर रहे और मृतक को मुखाग्नि उनके एक परिजन द्वारा दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मियों समेत दो वॉलंटियर भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और बलबीर सिंह सिद्धू ने मृतक को श्रद्धांजलि भेंट की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मृतक के परिवार के साथ उनके पुराने संबंध हैं। मंत्री चन्नी ने मृतक का अंतिम संस्कार करने देने के लिए गांव के लोगों का धन्यवाद किया। मृतक की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है और वे बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार कोरोना का शिकार कैसे बना, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस मेडिकल कैंप पर शक था, उस कैंप में आए ऑस्ट्रेलिया के छह लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन